सफेद रंग की सिंपल चिकनकारी वाली कुर्ती में इस तरह लगें स्‍टाइलिश

सिंपल-सोबर चिकनकारी वाली सफेद  कुर्ती को दें स्टाइलिश लुक, अपनाएं ये फैशन टिप्‍स। 

Chikankari  Kurti  With  Palazzo

गर्मियों का मौसम आते ही लोग अपनी वॉर्डरोब में हल्‍के-हल्‍के कपड़े तलाशने लग जाते हैं। खासतौर पर महिलाएं ऐसे आउटफिट्स की तलाश में रहती हैं, जो लाइटवेट होने के साथ ही उन्हें स्‍टाइलिश लुक दें और डेली रूटीन में उन्हें आसानी से कैरी किया जा सके।

चिकनकारी की हुई कुर्तियां भी इस मौसम में खूब ट्रेंड में रहती हैं। आपको चिकनकारी की हुई कुर्तियों में एक से बढ़कर एक डिजाइन मिल जाएंगी। सबसे अच्‍छी बात तो यह है कि बाजार में आपको सिंपल चिकनकारी की हुई कुर्ती 500 रुपए में ही मिल सकती है। वहीं जैसे-जैसे चिकनकारी का काम बारीक होता जाता है, कुर्तियां महंगी होती जाती हैं।

अगर आप बाजार से सिंपल लुक वाली चिकनकारी की गई कुर्ती खरीदती हैं, तो भी आप खुद को छोटी-छोटी टिप्‍स अपना कर स्‍टाइलिश लुक दे सकती हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि कैसे आप सिंपल सी दिखने वाली सफेद चिकनकारी की हुई कुर्ती में खुद को ट्रेंडी लुक दे सकती हैं।

white  chikankari  kurti  styling

Recommended Video

चिकनकारी की हुई कुर्ती के साथ दुपट्टा

  • अलग-अलग तरह के कुर्ते के साथ आप अलग-अलग तरह का दुपट्टा पहन सकती हैं। जैसे अगर आप कॉटन का चिकनकारी वाला कुर्ता पहन रही हैं तो आप कॉटन का प्‍लेन या क्रोशिया वर्क किया हुआ दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।
  • अगर आपने शिफॉन का चिकनकारी वाला सफेद कुर्ता पहना हुआ है, तो आपको उसके साथ शिफॉन की मल्‍टी कलर वाला दुपट्टा पहन सकती हैं।
  • आजकल सिल्क फैब्रिक में भी चिकनकारी वर्क मिल जाता है। अगर आपको सफेद सिल्‍क कॉटन में चिकनकारी की हुई कुर्ती पहननी है, तो आप उसके साथ सिल्‍क का कोई भी डिजाइनर दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।
  • आप सफेद कुर्ती के साथ चिकनकारी किया हुआ डिजाइनर दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं। यह आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा, मगर और तरह के दुपट्टों के मुकाबले यह थोड़ा महंगा होगा।
Georgette  Chikankari  Kurti  design

चिकनकारी की हुई कुर्ती के साथ बॉटम

  • चिकनकारी की हुई सिंपल सफेद कुर्ती को आप ब्लू डेनिम के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ आपको दुपट्टा कैरी करने की जरूरत नहीं होगी।
  • आप डिजाइनर व्हाइट चिकनकारी किए हुए प्लाजो के साथ भी चिकनकारी की हुई सिंपल सफेद कुर्ती को कैरी कर सकती हैं।
  • अगर आप चाहें तो डिजाइनर लॉन्ग स्कर्ट के साथ भी चिकनकारी की हुई सिंपल सफेद कुर्ती पहन सकती हैं।
  • अगर आप शॉर्ट चिकनकारी की हुई सिंपल सफेद कुर्ती पहन रही हैं तो आप कलरफुल सलवार के साथ भी उसे कैरी कर सकती हैं।
How  to  style  chikankari  kurti  with jeans

चिकनकारी की हुई कुर्ती के साथ ज्‍वेलरी

  • आप जंक ज्वेलरी को चिकनकारी की हुई कुर्ती के साथ पहन सकती हैं। बाजार में आपको बहुत सारी डिजाइनर जंक ज्वेलरी मिल जाएगी।
  • आजकल बाजार में डिजाइनर सिल्वर ज्वेलरी भी खूब मिल रही हैं। आप यदि हैवी सिल्वर ईयररिंग्स ही चिकनकारी की हुई सफेद कुर्ती के साथ पहन लेती हैं, तो भी आपके लुक में ग्रेस आ जाता है।
  • आपकी चिकनकारी की हुई कुर्ती में अगर मुकेश का काम भी किया गया है, तो आप गोल्‍ड की लाइटवेट ज्वेलरी पहन सकती हैं।
  • मल्टी लेयर्ड चेन, कुंदन हार और मोती की लेयर्ड वाली माला भी आप चिकनकारी की हुई कुर्ती के साथ पहन सकती हैं।

इन टिप्‍स का भी ध्‍यान रखें-

  • आप कुर्ती के साथ ब्‍लू डेनिम की जैकेट भी पहन सकती हैं। इस तरह से आपको परफेक्ट कैजुअल लुक मिलेगा।
  • अगर ऑफिस में आपको चिकनकारी की हुई सिंपल सफेद कुर्ती पहननी हो तो आप डिजाइनर श्रग उसके साथ क्‍लब कर सकती हैं।
  • आप डिजाइन स्‍टोल के साथ भी चिकनकारी की हुई सिंपल सफेद कुर्ती पहन सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको यह फैशन टिप्‍स पसंद आई होंगी। इन टिप्‍स को अपनाएं और इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP