Chikankari Kurti For Women: गर्मियों का मौसम सबसे ज्यादा परेशान करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में पहनने के लिए हम अक्सर सिंपल और लाइट फैब्रिक वाले कपड़ों को पहनना पसंद करते हैं। इनसे कई बार तो लुक अच्छा लगता है। लेकिन प्रिंट या कलर की वजह से हम इन्हें दोबारा नहीं पहनते हैं। ऐसे में आप ट्राई करें व्हाइट कलर वाले अनारकली कुर्ते। यह पहनने के बाद अच्छे लगेंगे। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के कुर्ते आप पहनकर अच्छी लग सकती हैं।
चिकनकारी अनारकली कुर्ती (Chikankari Anarkali Kurti)
आप इस बार गर्मी में पहनने के लिए चिकनकारी अनारकली कुर्ती को वियर कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती पहनने के बाद अच्छी लगेगी। इसमें आपको घेर थोड़ा कम मिलेगा। लेकिन इसमें आपको पूरे में वर्क ज्यादा मिलेगा। इससे यह कुर्ती अच्छी लगेगी। आप चाहें तो इसके साथ प्लेन पैंट को स्टाइल कर सकती हैं या आप चाहें तो प्रिंटेड पैंट को वियर करके लुक कंप्लीट कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह की कुर्ती आपको 300 से 800 रुपये में मिल जाएगी।
अंगरखा स्टाइल चिकनकारी कुर्ती (Angrakha Style Chikankari Kurti)
आप लुक को क्रिएटिव बनाना चाहती हैं तो अंगरखा स्टाइल वाली व्हाइट चिकनकारी कुर्ती को वियर कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती पहनने के बाद काफी अच्छी लगती है। इसमें आपको लॉन्ग से लेकर शॉर्ट कुर्ती के पैटर्न मिल जाएंगे। इसके साथ आप चाहें तो इसमें कॉन्ट्रास्ट कलर पैटर्न भी ले सकती हैं। इस तरह की कुर्ती के साथ जींस और व्हाइट बॉटम कुछ भी स्टाइल किया जा सकता है। इससे ही लुक अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह की कुर्ती आपको 400 से 900 रुपये में मिल जाएंगी।
इसे भी पढ़ें: सिंपल व्हाइट कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो
लॉन्ग स्ट्रेट व्हाइट चिकनकारी कुर्ती (Long Straight White Chikankari Kurti)
अगर आप ऑफिस या बाहर घुमने के लिए कैजुअल लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप इस फोटो में नजर आने वाली चिकनकारी कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती पहनने के बाद अच्छी लगेगी। इसमें आपको पूरे में चिकनकारी वर्क वाला डिजाइन मिलेगा। इससे कुर्ती का डिजाइन और भी सुंदर लगेगा। मार्केट में यह आपको 200 से 500 रुपये में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Sleeves Designs For Fat Arms: मोटे और छोटे हाथों के लिए 5 कुर्ती स्लीव्ज डिजाइंस देखें
इस बार व्हाइट कुर्ती को स्टाइल करें। इस कलर को पहनने के बाद आपको गर्मी कम लगेगा। साथ ही, आप सुंदर दिखाई देंगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Myntra, ADA
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों