सावन के महीने में हरे रंग को काफी महत्व दिया जाता है। भारत के अलग-अलग राज्यों में तो इस माह में कई ऐसे त्योहार भी मनाए जाते हैं, जिसमें महिलाएं हरे रंग को प्रमुखता से पहनती हैं। वैसे भी सावन का महीना हरियाली का माना गया है और ऐसे में हरा रंग आपकी वार्डरोब में न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। लेकिन वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जिन्हें लगता है कि हरा रंग बोरिंग या उबाऊ होता है। वहीं कुछ महिलाओं को लगता है कि यह रंग शायद उनपर न जंचे। अगर आप भी ऐसा ही सोचती हैं तो आप गलत है।
इसे जरूर पढ़ें: आखिर क्यों होती है सावन में इन कामों को करने की मनाही, जानिए
आप हरे रंग को सिर्फ एक कलर के रूप में देखती हैं, जबकि इसमें कई शेड्स होते हैं और हर शेड की अपनी एक अलग खूबसूरती है। वैसे भी हरा रंग सिर्फ आम लड़कियों को ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटी को भी काफी पसंद आता है। अगर आप चाहें तो बॉलीवुड सेलिब्रिटी की तरह ही इसके अलग-अलग शेड्स को अपने वार्डरोब अपडेट कर सकती हैं-
लाइम ग्रीन
ग्रीन का यह शेड थोड़ा लाइट कलर का होता है, लेकिन देखने में काफी अच्छा लगता है। दीपिका पादुकोण ने भी कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान लाइम ग्रीन कलर की ड्रेस कैरी की थी। इस लुक में लाइम ग्रीन कलर का नेट फैब्रिक का गाउन पहना था। जिसे iambattistavalliparis फैशन ब्रांड ने डिजाइन किया है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने एक हेडवेयर भी पहना है, जो उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रहा है।
ऑलिव ग्रीन
यह ग्रीन कलर के थोड़े डल शेड में आता है, लेकिन अगर आप किसी फंक्शन में जा रही हैं तो इस कलर को चुन सकती हैं। वैसे यह कलर डेली वियर में भी पहना जा सकता है। यह एक ऐसा कलर है, जिसे किसी भी स्किन टोन की महिला आसानी से पहन सकती है। इस लुक में भी सोनम कपूर ने ऑलिव ग्रीन कलर की आफ शोल्डर डीप नेक ड्रेस पहनी है। यह ड्रेस emiliawickstead फैशन ब्रांड की है। इसके साथ सोनम ने एक हैंडबैंग कैरी किया है। इस तरह का लुक किसी फंक्शन में आसानी से कैरी किया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: इन 7 डीप बैक ब्लाउज डिजाइन्स में आप दिखेंगी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जैसी स्टाइलिश
सी ग्रीन
ग्रीन कलर का यह शेड एकदम हटकर व खास है। अगर आप सावन के महीने में सूट या साड़ी पहनने का मन बना रही हैं तो आलिया की तरह इस कलर को पहन सकती हैं। इस लुक में आलिया ने सब्यसाची की डिज़ाइन की हुई स्टाइलिश रफल्स साड़ी पहनी है। यह साड़ी आम साड़ी से हटकर है। इस साड़ी को आलिया ने ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ टीमअप किया है। ग्रीन और येलो कलर के कॉम्बिनेशन वाली इस साड़ी का रफल लुक ही इस साड़ी की यूएसपी है। वैसे आलिया ने साड़ी को माडर्न टच देने के लिए बैकलेस लुक लिया है, जो बेहद खूबसूरत लग रहा है। इस साड़ी के साथ उन्होंने गोल्डन डैंगलर्स पहने हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों