Waves Sumit 2025 celebs looks: हाल में मुंबई नगरी में वेव्स समिट (Waves Sumit 2025) का आयोजन हुआ। जहां बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की। इस इवेंट में हर बार की तरह बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का जलवा दिखा। करीना कपूर, आलिया भट्ट से लेकर फिल्मी जगत की तमाम एक्ट्रेसेस ने अपने साड़ी लुक्स से सबका ध्यान खींचा। इन सभी अभिनेत्रियों के गॉर्जियस लुक्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। साड़ी के अलावा कुछ एक्ट्रेसेस सलवार-सूट में भी नजर आई। सभी हसीनाओं ने ऑउटफिट को बड़े स्टाइलिश तरीके से कैरी किया हुआ था।
इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है और आपको यदि साड़ी पहनने का शौक है, तो आप बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस के गॉर्जियस साड़ी लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। ऐसे में आपका लुक भी सिंपल साड़ी में बेहतरीन नजर आएगा। जिसको देखने के बाद इन एक्ट्रेसेस की तरह आपके ऊपर भी सभी की नजरें टिकी रह जाएंगी। आइए फिर एक नजर डाल लेते हैं बी-टाउन की इन डीवाज के लेटेस्ट साड़ी लुक्स पर।
करीना कपूर वेव्स समिट लुक
View this post on Instagram
बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर हर बार की तरह इस बार भी अपने इंडियन लुक से फैंस का दिल ले गई। करीना ब्लू कलर की फ्लोरल प्रिंट शिफॉन साड़ी में जन्नत का नूर लग रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने इस सिंपल साड़ी लुक से भी इवेंट में सबका ध्यान खींचा। इस फ्लोरल प्रिंट साड़ी के संग एक्ट्रेस ने प्लेन स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया हुआ था। करीना ने आंखों को बोल्ड लुक देकर सटल और सॉफ्ट मेकअप लुक रखा। कानों में करीना ने पर्ल और नग वाले स्टड इयररिंग कैरी करके हेयर स्टाइल को हाफ टक किया था। ऐसे में डीवा का ओवरऑल लुक परफेक्ट लग रहा था। आप भी इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।
आलिया भट्ट वेव्स समिट लुक
वहीं कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट का लुक भी जमकर चर्चाओं में छाया रहा। आलिया ने अपने महाराष्ट्रीयन लुक से सबका दिल जीता। अभिनेत्री ने गोल्डन और पिंक कलर की पैठनी साड़ी को नौवारी पारंपरिक स्टाइल में कैरी किया हुआ था। इसके साथ न्यूड मेकअप और बन हेयस्टाइल टच दिया था। ऐसे में आप भी यदि महाराष्ट्रियन हैं तो आलिया के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।
ईशा गुप्ता वेव्स समिट लुक
वहीं बॉलीवुड की ग्लैमरस हसीना ईशा गुप्ता ने भी अपने स्टाइलिश साड़ी लुक से तहलका मचा दिया। अभिनेत्री ने ग्रीन और पिंक डबल शेड की साड़ी पहनी थी। इसके संग उन्होंने ब्लेजर स्टाइल ब्लाउज पेयर अप किया था। ऐसे में ईशा का इंडियन लुक काफी स्टाइलिश लग रहा था। इसके साथ उन्होंने स्टोन वाला पेंडेंट नेकपीस कैरी किया था। हेयर स्टाइल की बात करें तो एक्ट्रेस ने ओपन हेयर लुक रखा था। ऐसा ने मेकअप ग्लॉसी विद न्यूड रखा है।
भूमि पेडनेकर वेव्स समिट लुक
View this post on Instagram
इंडस्ट्री की शानदार अदाकारा भूमि पेडनेकर भी वेव्स समिट इवेंट का हिस्सा रहीं। भूमि ने बेज कलर की सिल्क जरी वर्क साड़ी में जलवा बिखेरा। एक्ट्रेस की साड़ी पर हेंड वुवन वर्क किया गया था। साड़ी के संग एक्ट्रेस ने फ्रंट कट वाला मैचिंग ब्लाउज पहना था। साथ में कंट्रास्ट कलर के स्टोन लांग झुमके और सिंपल मेकअप में कहर ढाया। आप भी एक्ट्रेस के इस लुक को वेडिंग सीजन में कॉपी कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें: Style DIY: आलिया भट्ट की व्हाइट साड़ी को घर पर करें डिजाइन, श्वेता महादिक से जानें तरीका
मानुषी छिल्लर वेव्स समिट लुक
मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर पिंक कलर की साड़ी में महारानी लग रही थीं। साथ में स्लीवलेस ब्लाउज, स्टोन झुमके पहने थे। जबकि बालों में बन हेयर स्टाइल के साथ गजरा लगाया हुआ था। मानुषी का मेकअप लुक भी काफी सटल था। छोटे फंक्शन में आप इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: instagram/alia bhatt/kareena kapoor/manushi chillar/esah gupta/bhumi pednekar
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों