Wedding Lehenga desigs: अपनी शादी में पहनें वेलवेट लहंगे के ये ट्रेंडी डिजाइन, दिखेंगी खूबसूरत

शादी के लिए अगर आप लहंगा सर्च कर रही हैं तो बेस्ट है आप यहां बताए गए फेब्रिक के लहंगे को वियर कर सकती हैं।

velvet lehenga designs for wedding dress

लहंगा वियर करना हर किसी को पसंद होता है। आप भी इसे वियर कर सकती हैं। शादी के लिए वेलवेट लहंगे के डिजाइन बेस्ट हैं। इसमें आपको काफी सारे नए ट्रेंड के ऑप्शन मिल जाएंगे। साथ ही अलग-अलग डिजाइन और कलर भी आजकल इसमें आते हैं। आप चाहे तो इसपर पहनने वाली चन्नी को भी वेलवेट फेब्रिक में खरीद सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं आप किस तरह के लहंगे डिजाइन को अपनी शादी में वियर कर सकती हैं।

डबल शेड फ्लोरल एम्ब्राइरी लहंगा

Double shade lehenga designs

कई सारी लड़कियां हैं जिन्हें डबल शेड के लहंगे वियर करने पसंद होते हैं। ऐसे में आप किसी और फेर्बिक की जगह वेलवेट कपड़े के लहंगे को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको डबल शेड में लहंगा मिल जाएगा। इस फोटो में लड़की ने ब्लू और पिंक कलर के लहंगे को वियर किया हुआ है। जिसमें फ्लोरल एम्ब्राइडरी हो रखी है। ये दिखने में हैवी है और पहनने के बाद आपको रॉयल लुक देगा। इसलिए आप अपनी शादी के लिए मार्केट से जाकर इसे खरीद सकती हैं। ये लहंगा आपको 20000 से लेकर 25000 की रेंज में मिल जाएगा।

पिंक लहंगा विद जरदोरी वर्क

Pink lehenga with jardori work

आप चाहे तो सिंगल शेड में भी लहंगा खरीद सकती हैं। बस आपको थोड़ा कलर कॉन्ट्रास्ट आपको लहंगी की एम्ब्राइडरी के साथ देखने को मिलेगा। जैसे पिंक के साथ ब्लू और रेड कलर के कुछ कलर को एड किया जाएगा। इस लहंगे में जरदोरी वर्क हुआ है। इसी तरह के एम्ब्राइडरी को दुपट्टे पर भी किया गया है। जिससे ये पूरा लहंगा हैवी नजर आ रहा है। आप भी इस तरीके के लहंगे को खरीदकर डबल शेड वाली चुन्नी के साथ वियर कर सकती हैं। वरना आप चाहे तो पिंक कलर की वेलवेट चुन्नी के साथ वियर कर सकती हैं। मार्केट में ये लहंगा आपको 25000 हजार रुपये में मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: ऑरेंज लहंगे में दिखेंगी कमाल, अपनाएं ये फैशन टिप्स

HZ Tips: इसके साथ कॉन्ट्रास्ट में ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।

मरून वेलवेट लहंगा विद लाइट एम्ब्राइडरी

Maroon velvet lehenga

अगर आपको ज्यादा हैवी लहंगा वियर नहीं करना तो आप इस तरीके के लाइट एम्ब्राइडरी वाले लहंगे को वियर कर सकती हैं। इस तरीके (ब्राइडल लहंगा डिजाइन) के लहंगे भी शादी में अच्छे लगते हैं। बस आपको इसमें दुपट्टे को थोड़ा हैवी रखना पड़ेगा। क्योंकि इससे ही आपका लुक खूबसूरत लगेगा। इस लहंगी की खास बात ये होत है कि इसको स्टाइल करने के बाद आप कम्फर्टेबल रहती हैं। इसमें आपको ऊपर का ब्लाउज भी हैवी मिलेगा।

इस तरीके के लहंगे को आप मार्केट से 15000 से 20000 की रेंज में खरीद सकती हैं।

HZ Tips: इस तरह के लहंगे के साथ आप स्टोन वर्क हैवी नेकलेस सेट वियर कर सकती हैं।

पर्पल कलर सीक्वेंस वर्क लहंगा

Purple colour velvet lehenga

वेलवेट लहंगे के ऑप्शन में आप सीक्वेंस वर्क लहंगे को भी वियर कर सकती हैं। ये भी काफी अच्छा लगता है। इसमें आपको लहंगे से लेकर ब्लाउज (ब्राइडल लहंगे के ट्रेंडी डिजाइन) और चुन्नी सभी चीजों में सीक्वेंस वर्क मिलेगा। इसलिए ये लहंगा और ज्यादा हैवी नजर आएगा। वेलवेट कपड़े पर सीक्वेंस वर्क काफी अच्छा लगता है। इसलिए आपको भी इसे ट्राई करना चाहिए। इस तरह के लहंगे को आप 15000 से 20000 की रेंज में खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Engagement lehenga Design: सगाई स्पेशल लहंगा डिजाइन से लगाएं अपनी खूबसूरती में चार चांद, ऐसे करें स्टाइल

अपनी शादी में इन वेलवेट लहंगे के डिजाइन को ट्राई करें आप परफेक्ट के साथ-साथ बेहद खूबसूरत नजर आएगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image credit- azafashion

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP