herzindagi
image

Oxidised Nose Ring: दिखना चाहती हैं स्टाइलिश, तो खरीदें ऑक्सीडाइज्ड नोज पिन के ये ट्रेंडी डिजाइंस

 आप गोल्ड या सिल्क की जगह ऑक्सीडाइज्ड नोज पिन को खरीद सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, चेहरे पर एक एक्सेसरीज ऐड होने के बाद सुंदर लगेगी।
Editorial
Updated:- 2024-12-18, 18:05 IST

सुंदर दिखने के लिए जरूरी होता है कि आप अलग-अलग डिजाइन वाले कपड़ों के साथ ज्वेलरी भी अच्छी स्टाइल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे लुक अच्छा नजर आता है। वहीं कुछ नया कलेक्शन अपनी वॉर्डरोब में रखने को मिल जाता है। इस बार गले को सजाने के लिए हार नहीं बल्कि नाक में पहनने के लिए नोज पिन को खरीदें। नोज पिन में आपको काफी सारे अलग-अलग डिजाइन के ऑप्शन मिल जाएंगे। इसे स्टाइल करके आप अपने लुक को और ज्यादा अट्रैक्टिव बना सकती हैं। चलिए बताते हैं किस तरह की नोज पिन को आप वियर कर सकती हैं।

नाम के लेटर वाली नोज पिन

Letter name nose pin

आप लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए कुछ अलग तरह की नोज पिन को वियर करें। इसके लिए आप नाम के लेटर वाली नोज पिन को वियर कर सकती हैं। इस तरह की नोज पिन पहनने के बाद आपका लुक ही बदल जाएगा। साथ ही, आपको कुछ अलग ट्राई करने को मिलेगा। इस तरह की नोज पिन में आपको न ही कोई स्टोन का डिजाइन मिलेगा और न ही इसमें आपको कोई मोती मिलेगा। ये सिंपल डिजाइन के साथ आपको मिलेगी। इससे आपकी नाक अच्छी नजर आएगी। इस तरह की नोज पिन को आप मार्केट से 100 से 200 रुपये में खरीद सकती हैं।

स्टार डिजाइन वाली नोज पिन

star nose pin

सुंदर दिखने के लिए आप स्टार डिजाइन वाली नोज पिन को वियर कर सकती हैं। स्टार वाली नोज पिन आपको बड़े और छोटे हर तरह के डिजाइन में मिल जाएंगी। जिसे वियर करके आपका लुक ही चेंज हो जाएगा। साथ ही, इसे स्टाइल करने के बाद आपको कुछ और ट्राई करने का मन नहीं करेगा। इस तरह की ऑक्सीडाइज्ड नोज पिन आपको 100 से 200 रुपये में मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Nath Designs: गोल चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे नथ के ये नए डिजाइंस, देखें तस्वीरें

स्टोन के साथ नोज पिन

Stone nose pin

आप कुछ अलग ट्राई करने के लिए स्टोन के साथ नोज पिन को वियर कर सकती हैं। इस तरह की नोज पिन पहनने के बाद अच्छी लगेगी। साथ ही, इसे स्टाइल करके आपका लुक भी अलग-अलग नजर आएगा। इस तरह की नोज पिन में आपको डिजाइन अलग-अलग मिल जाएंगे। जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से वियर कर सकती हैं। इस तरह को नोज पिन आपको मार्केट में 100 से 150 रुपये में मिल जाएगी।

इस बार अपने लिए खरीदें ये नोज पिन। ऑक्सीडाइज्ड नोज पिन पहनने के बाद पूरा लुक ही चेंज हो जाएगा। साथ ही, आप अच्छी नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: 7 Nose Ring Designs: लंबे चेहरे के लिए 'नोज रिंग्स' के बेहतरीन डिजाइंस 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra, Abhooshan

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।