थ्री पीस सूट डिजाइन ट्राई कर आप भी बिखेर सकती हैं अपना जलवा, तारीफ की होगी बौछार

अगर आप भी सबसे अलग दिखना चाहती हैं और अपने लुक को गॉर्जियस बनाना चाहती हैं, तो ये खबर आपके लिए है।  आज हम आपको थ्री पीस सूट के डिजाइन बताएंगे, जिसे ट्राई कर आप अपनी खूबसूरती में चार चाँद लगा सकती हैं।  
image

एक जैसे कपडे पहनकर अधिकतर लड़कियां बोर होने लगती हैं और ऐसे में वे कुछ नया और यूनिक ट्राई करने का सोचती हैं। अगर आप भी अपने आउटफिट में कुछ बदलाव करने का सोच रही हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं। आज हम आपको थ्री पीस सूट डिजाइन के बारे में बताएंगे, जिसे ट्राई कर आप भी अपनी खूबसूरती में रंग भर सकती हैं। यही नहीं आप इन्हें पहन कर तारीफें लूट सकती हैं। आइए जानते हैं उन सूट डिजाइन के बारे में।

थ्री पीस सूट डिजाइन

pis

अगर आप भी भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं, तो अब आपको ड्रेसेस को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं हैं, आप ये थ्री पीस प्रिंटेड टॉप और ट्राउजर श्रग को-ऑर्ड्स के साथ कैरी कर सकती हैं। इसमें आप बेहद खूबसूरत लगेंगी। आप इस थ्री पीस सूट को ऑनलाइन 3604 रुपए में खरीद सकती हैं। आप चाहें तो ऐसे ही थ्री पीस सूट को बनवा भी सकती हैं। इस थ्री पीस सूट में टॉप, ट्राउजर और श्रग शामिल हैं। आप इस सेट को ऑफिस में पहनकर जा सकती हैं।

टॉप और ब्लेजर ट्राउजर

2 (13)

आप अगर कॉलेज या फिर ऑफिस में अपना जलवा बिखेरना चाहती हैं, तो थ्री -पीस टॉप और ब्लेजर ट्राउजर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है आप इसे ट्राई कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इस 3 पीस को-ऑर्ड्स में ब्लेजर के साथ टॉप और ट्राउजर शामिल हैं। इसे पहनकर आप अपना गॉर्जियस लुक क्रिएट कर सकती हैं। इस सेट के साथ आप हील्स पहनकर खूबसूरत हेयर स्टाइल बना सकती हैं। ऑनलाइन इस सूट को आप केवल 1000 रुपए तक खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें:संगीत फंक्शन में कमाल का लुक पाने के लिए स्टाइल करें ये थ्री पीस सूट, देखें डिजाइंस

थ्री -पीस को-ऑर्ड्स सेट

3 (7)

सॉलिड थ्री -पीस को-ऑर्ड्स सेट भी आप अपने कॉलेज या फिर ऑफिस में पहनकर जा सकती हैं। इस थ्री पीस सेट में आपको देखकर हर कोई आपकी तारीफ करने लग जाएगा। आप इस सेट को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीद सकती हैं। इस को-ऑर्ड्स में एक टॉप, एक ट्राउजर और एक ब्लेजर शामिल है। आपको इस थ्री पीस सेट में और भी कई तरह के कलर देखने को मिल जाएंगे।

प्योर कॉटन 3-पीस को-ऑर्ड सेट

1 (7)

आप अपनी खूबसूरती को और बढ़ने के लिए इस ग्रीन प्रिंटेड प्योर कॉटन थ्री-पीस को-ऑर्ड सेट ट्राई कर सकती हैं। इसे पहनकर आप बाला की खूबसूरत लगेंगी। यही नहीं अगर आप अपने बॉयफ्रेंड से मिलने या उसके साथ खिन घूमने जा रही हैं, तो आपके लिए ये सूट बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आपको ये सूट ऑनलाइन 1525 रुपये में मिल जायेगा। आप इस सूट के साथ हील्स या फिर शूज दोनों पहन सकती हैं। यह आपके लुक को कम्पलीट करने में बेहद मदद करेगा।

यह भी पढ़ें:Three piece Suit Designs: डांडिया नाइट्स पर न्यू लुक के लिए स्टाइल करें ये थ्री पीस सूट, देखें डिजाइंस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit: myntra/KALINI/HERE&NOW/Ziva Fashion/AKS

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP