बिग-बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकी हिमांशी खुराना आए दिन पंजाबी गानों में एक्टिंग करती दिखाई देती हैं। न सिर्फ एक्टिंग बल्कि फैशन और ब्यूटी टिप्स के लिए भी महिलाएं हिमांशी खुराना को खूब फॉलो करती हैं। अगर आने वाले दिनों में आपको किसी खास मौके जैसे- शादी, हल्दी और महंदी फंक्शन का हिस्सा बनना है, तो हिमांशी खुराने के ट्रेडिशनल लुक से आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं। किस तरह की ड्रेस के साथ कैसा हेयरस्टाइल और मेकअप किया जाए, यह आप हिमांशी खुराना से जरूर आइडिया ले सकती हैं।
मल्टी कलर का फैशन कितना ट्रेंडिंग है यह बात तो हम सभी जानते हैं। मल्टी कलर की साड़ी और लहंगे से हटकलर आप सूट भी ट्राई कर सकती हैं। हिमांशी खुराना ने मल्टी कलर की कुर्ती पहनी है, जिसमें स्ट्रिप डिजाइन दिया गया है। अगर आप इस लुक को रिक्रिए करना चाहती हैं, तो मल्टी कलर की कुर्ती के साथ पजामी और नेट दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा ब्राउन स्मोकी आई लुक और लॉन्ग इयरिंग आपके लुक को पूरा करेंगे।
इसे जरूर पढ़ें: Hair Care Tips: बालों की ड्राईनेस दूर करने के लिए ये 7 नेचुरल ऑयल अपनाएं
अगर आप इस बार अपने एंब्रॉयडरी लहंगे को खास बनाना चाहती हैं, तो लाइट कलर चुन सकती हैं। हिमांशी खुराना ने स्काई ब्लू कलर का लहंगा पहना है, लेकिन आप मिंट ग्रीन, बेबी पिंक या पीच कलर चुन सकती हैं। अपने लहंगे को डिफ्रेंट बनाने के लिए आप ऑफ-शोल्डर या कोल्ड शोल्डर ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। लाइट कलर के साथ न्यूड मेकअप और गोल्डन इयरिंग परफेक्ट दिखेंगे।
इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: जानें क्या है Dual Toned Eye Makeup, कैसे बढ़ाएं इससे आंखों की खूबसूरती
कॉकटेल पार्टी के लिए अधिकतर महिलाएं गाउन चुनती हैं, लेकिन आप कुछ डिफ्रेंट ट्राई कर सकती हैं। आप हिमांशी खुराना के इस गाउन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं, अपने व्हाइट कलर के गाउन पर सिल्वर एंब्रॉयडरी और नीचे की ओर डिफ्रेंट कलर्स की एंब्रॉयडरी चुनना बेहतर रहेगा। अगर आप चाहें तो गाउन के साथ साइड ब्रेडड बन और स्लीक पोनीटेल हेयरस्टाइल अपना सकती हैं। इसके साथ डायमंड डिजाइन इयरिंग और ज्वेलरी कैरी करने से आपको एक गॉर्जियस लुक मिलेगा।
अगर आने वाले दिनों में आपका मेहंदी फंक्शन है, तो हिमांशी के इस गाउन से आइडिया ले सकती हैं। ग्रीन कलर तो सभी महंदी फंक्शन में पहनते हैं, लेकिन आप ग्रीन पर मैचिंग एंब्रॉयडरी और ऑफ-शोल्डर गाउन के बारे में सोच सकती हैं। अगर आपको ऑफ-शोल्डर गाउन पसंद नहीं है, तो डिफ्रेंट स्टाइल की स्लीव्स ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के गाउन के साथ ब्राउन स्मोकी आई लुक और मैचिंग लिपस्टिक कैरी करने से आप एक परफेक्ट मेहंदी लुक पा सकती हैं।
ब्लैक कलर अधिकतर महिलाओं को पसंद होता है और इसे एक अलग तरीके से स्टाइल किया जाए, तो बात ही अलग है। हिमांशी खुराना ने सीक्वेन अनारकली सूट पहना है, जिसके साथ बेल्ट और नेट दुपट्टा कैरी किया है। अगर आप इस लुक को रिक्रिएट करना चाहती हैं, तो सीक्वेन अनारकली सूट में डिफ्रेंट कलर भी ट्राई कर सकती हैं जैसे- मरून, ब्लू या ग्रीन। अपनी सीक्वेन ड्रेस को स्टाइल करने के लिए आप रेड लिपस्टिक और गोल्डन इयरिंग कैरी कर सकती हैं।
हल्दी फंक्शन में येलो कलर का ट्रेंड तो बिल्कुल जारी है और क्यों न इस बार आप लहंगा ट्राई करें। हिमांशी खुराना ने येलो सिल्क लहंगा पहना है, जिसमें गोल्डन एंब्रॉयडरी की गई है। अगर आप हल्दी फंक्शन में सिल्क लहंगा पहनना चाहती हैं, तो येलो पर गोल्डन मिरर वर्क या एंब्रॉयडरी डिजाइन चुन सकती हैं। ऑफ-शोल्डर ब्लाउज के साथ चोकर नेकपीस आपको एक रिफ्रेशिंग लुक देने में मदद करेगा। इसके साथ साइड ब्रेड या कर्ली हेयरस्टाइल ट्राई करना आपके लिए बेस्ट रहेगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।