herzindagi
toe ring designs for broad feet in hindi

बिछिया के ये नए डिजाइन चौड़े पैरों के लिए हैं बेहद खास

बिछिया के डिजाइन को चुनते समय आपको पैरों के साइज का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। किसी भी डिजाइन को चुनने से पहले क्वालिटी का ख्याल जरूर रखें।
Editorial
Updated:- 2023-06-16, 13:18 IST

हर सुहागन पैरों में बिछिया पहनती हैं। इसके कई डिजाइन आपको मार्केट में देखने को मिल जाएंगे। डिजाइन चुनते समय हम कई बातों का ख्याल रखते हैं, लेकिन पैरों के आकार को ध्यान में रखकर बिछिया के डिजाइन चुनने पर आपके पैरों की शोभा और भी ज्यादा बढ़ जाएगी और वे खूबसूरत नजर आएंगे।

खासकर चौड़े पैरों वालों को बिछिया चुनते समय काफी परेशानी होती है और वे अपने लिए परफेक्ट डिजाइन की बिछिया चुनने में नाकाम रह जाते हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं बिछिया के कुछ ऐसे डिजाइन जो खास चौड़े पैरों पर खूबसूरत नजर आएंगे। 

व्रैप डिजाइन 

wrap design toe ring

देखने में इस तरह की बिछिया बेहद सिंपल और सोबर नजर आती है। वहीं चौड़े पैरों पर इस तरह की बिछिया पहनने से आपके पैरों के चौड़ेपन पर न ध्यान जाकर सारा ध्यान बिछिया के इस खूबसूरत डिजाइन पर जाएगा।

 इसे भी पढ़ें : रोचक है टेम्पल ज्वेलरी का इतिहास, जानें इसे साड़ी के साथ स्टाइल करने का तरीका

स्टोन डिजाइन 

single stone design toe ring

स्टोन में आपको कलरफुल से लेकर सिम्पल स्टोन में कई डिजाइन मिल जाएंगे, लेकिन अगर आपके पैर चौड़े हैं तो आप इसमें बड़े स्टोन के डिजाइन को ही चुनें। चौड़े पैरों पर बड़े आकार के स्टोन खूबसूरत नजर आते हैं।

फ्लोरल डिजाइन 

stone design toe ring

फूलों और पत्तियों में आपको बिछिया के कई सारे डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे। वहीं चौड़े पैरों के लिए इस तरह की मिलती-जुलती बिछिया आप चुन सकती हैं, जिसमें बीच में सिंगल नग लगा हो।

मोती डिजाइन 

pearl design toe ring

वैसे तो आपको बिछिया में न जाने कितने ही डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन इन सब में मोती डिजाइन बेहद खूबसूरत नजर आता है। इसमें आपको सिंगल मोती से लेकर बॉर्डर वर्क तक में कई तरह के पर्ल वर्क बिछिया मिल जाएंगी। 

ट्विस्टिंग डिजाइन 

twisting design

मॉडर्न और ट्रेडिशनल का कॉम्बिनेशन चाहिए तो इस तरह का आप बिछिया बनवा सकती हैं। ट्विस्टिंग में आपको चौड़े पैरों के हिसाब से कई तरीके के डिजाइन भी आसानी से मिल जाएंगे।

गोल डिजाइन 

round design toe ring

गोल डिजाइन बेहद आम है, लेकिन ये एवरग्रीन पसंद किया जाता है। इस तरह का डिजाइन आपको एंटीक स्टाइल ज्वेलरी में भी आसानी से मिल जाएगा। ज्यादातर इसमें मैरून और ग्रीन कलर को पसंद किया जाता है।

  इसे भी पढ़ें : फैशन में हैं ये कपल रिंग डिजाइंस, जरूर देखें

पट्टी डिजाइन 

patti design toe ring

इस तरह का डिजाइन खासकर आपकी उंगलियों को पूरी तरह से कवर करने में मदद करेगा। साथ ही इसमें आपको कई तरह के स्टोन डिजाइन भी आसानी से मिल जाएंगे। बता दें कि ये डिजाइन एडजस्ट नहीं होता है।

 

 

अगर आपको चौड़े पैरों के लिए बिछिया के ये डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit : quirksmith, flipkart, nakodapayals, shyle, handpicked, macsjewelry,thechandistudio

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।