Rakul Preet Ethnic Looks: साड़ी से लेकर लहंगे तक, रकुल प्रीत के ये लुक्स शादी में आपको दिखाएंगे सबसे अलग

Rakul Preet Looks: एक्ट्रेस के लुक्स को रीक्रिएट करके आप भी शादी में अच्छी लग सकती हैं। इसमें आपका लुक भी अच्छा नजर आएगा। साथ ही, आप अट्रैक्टिव नजर आएंगी।
image

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत के लुक्स हमेशा से ही अलग होते हैं। एथनिक हो या वेस्टर्न वो हर आउटफिट में अच्छी नजर आती है। शादी के बाद तो उनके चेहरे का नूर भी दोगुना हो गया है। साथ ही, आजकल वो सबसे ज्यादा एथनिक आउटफिट में नजर आने लगी है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसमें वो अच्छी नजर आती हैं। आप भी इनके लुक्स को शादी के लिए रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें आप सुंदर नजर आएंगी। साथ ही, आपको भी पता चल जाएगा। किस तरह के आउटफिट को वियर किया जा सकता है। चलिए आपको दिखाते हैं रकुल प्रीत के आउटफिट लुक्स की तस्वीरें और बताते हैं इसे कैसे करें रीक्रिएट।

रकुल प्रीत का सूट लुक

View this post on Instagram

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

अगर आप अपने दोस्त की शादी के लिए अट्रैक्टिव आउटफिट को सर्च कर रही हैं, तो इसके लिए आप इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें आप सुंदर नजर आएंगी। साथ ही, आपका लुक सबसे अलग दिखाई देगा। इसमें उन्होंने सीमा गुजराल का डिजाइन किया हुआ मिरर वर्क वाला सूट स्टाइल किया है। इस सूट को स्टाइल करके वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी ऐसे ही सूट को मार्केट से खरीदकर वियर करें। इसके साथ आपको दुपट्टा बॉर्डर के साथ मिल जाएगा। साथ में चोकर सेट और ओपन हेयर स्टाइल क्रिएट करें। इस तरह के लुक्स से आुप सुंदर नजर आएंगी। साथ ही, पूरी शादी को अच्छे से एन्जॉय कर पाएंगी।

रकुल प्रीत का बांधनी साड़ी लुक

View this post on Instagram

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप भी एक्ट्रेस की तरह शादी में बांधनी प्रिंट वाली साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें बॉर्डर पर गोटा वर्क किया गया है। बीच में पैच वर्क से फ्लावर बनाए गए हैं। वहीं ब्लाउज पोलका डॉट डिजाइन में दिया गया है। इस तरह की साड़ी में आपका लुक अच्छा नजर आ रहा है। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। साथ ही, लुक को अलग तरह से क्रिएट कर सकती हैं। आपको इस तरह की साड़ी मार्केट में 500 से 1,000 रुपये में मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Rakul Preet Singh Bridal Fashion: संगीत के बाद मेहंदी लुक में अप्सरा सी खूबसूरत लग रही हैं रकुल प्रीत सिंह, देखें सभी वेडिंग लुक्स

रकुल प्रीत का लहंगा लुक

Lehenga looks for women

शादी में सुंदर दिखने के लिए आप रकुल प्रीत की तरह लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें रकुल प्रीत की तरह आप सुंदर नजर आएंगी। इसमें हैवी एम्ब्रॉयडरी वर्क किया गया है। ब्लाउज को भी स्टाइलिश तरह के बनाया गया है। इससे रकुल प्रीत का लुक अच्छा नजर आ रहा है। आप भी इस तरह के लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह के लहंगे आपको 10,000 से 15,000 में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Rakul Preet Anand Karaj Outfits: रकुल प्रीत सिंह ने आनंद कारज के लिए चुना यह लहंगा लुक, जानें क्या है खास

इस बार शादी के लिए ट्राई करें रकुल प्रीत के ये लुक्स। इसे रीक्रिएट करके आप भी सुंदर नजर आएंगी। साथ ही, सबसे अलग दिखाई देंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP