herzindagi
sargun mehta tv actress beautiful looks main

सरगुन के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन और अपने कॉलेज वार्डरोब को करें अपडेट

अगर आप कॉलेज में अपने स्टाइल से सबको इंप्रेस करना चाहती हैं तो सरगुन मेहता के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2020-02-05, 16:36 IST

पंजाबी फिल्मों और भारतीय टीवी सीरियल में नजर आने वाली सरगुन मेहता आज के समय में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। सरगुन ने जहां पंजाबी फिल्मों से दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल किया, वहीं बालिका वधू और कॉमेडी सर्कस के अजूबे जैसे सीरियल्स से घर-घर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह छोटे परदे का ही कमाल है कि आज सरगुन को हर घर में लोग पहचानते हैं।

वैसे सरगुन सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि अपने स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। सरगुन के ऐसे कई लुक्स हैं जो कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए काफी परफेक्ट हैं। दरअसल, सरगुन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कई फोटोज शेयर करती रहती हैं। आप उनके लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर अपना कॉलेज वार्डरोब अपडेट कर सकती हैं। तो चलिए देखते हैं सरगुन मेहता के कुछ बेहतरीन लुक्स-

व्हाइट एंड रेट आउटफिट

sargun mehta tv actress in tv actress

सरगुन मेहता का यह लुक यकीनन काफी इंटरस्टिंग हैं। इस लुक में सरगुन ने kanikagoyallabel @goyalkanika ब्रांड का आउटफिट कैरी किया है। इस लुक में व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ सरगुन ने रेड कलर की जैकेट और शार्ट स्कर्ट कैरी की है।

 

जैकेट और स्कर्ट पर कलरफुल फ्लॉवर पैचेज इसे और भी ब्यूटीफुल बना रहे हैं। अपने लुक को सरगुन ने giuseppezanotti @dannyalaghphotos ब्रांड के व्हाइट शूज से कंप्लीट किया है। वहीं मेकअप में सरगुन ने ब्राउन कलर को प्राथमिकता दी है और हेयर्स को सेंटर पार्टिंग के साथ ओपन हेयर लुक दिया है।

इसे जरूर पढ़ें: कंगना रनौत के टॉप 10 स्टाइलिश साड़ी लुक जो आपको भी बना देंगे स्टाइल डीवा

शॉर्ट ड्रेस

sargun mehta tv actress stylish look 

कॉलेज लाइफ में लड़कियां अपने लुक को एक्सप्लोर करना व नए-नए एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं तो सरगुन मेहता के इस शार्ट ड्रेस लुक से इंस्पिरेशन लें। इस लुक में सरगुन ने लाइट मेहंदी कलर की शॉर्ट शर्ट विद स्कर्ट पहनी हैं। शर्ट की स्लीव्स को उन्होंने फोल्ड किया है।

 

इस आउटफिट में सरगुन ने मोनोक्रोमेटिक लुक अपनाया है। वहीं अपने लुक को और भी ज्यादा इंटरस्टिंग बनाने के लिए सरगुन ने ब्लैक कलर के बिग शूज पहने हैं। एसेसरीज में सरगुन ने स्टड, रिंग्स, ब्रेसलेट और घड़ी भी कैरी की है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर लुक में सरगुन यकीनन काफी खूबसूरत लग रही हैं।

इसे जरूर पढ़ें: काजोल का saree obsession कर देगा आपको साड़ियों का दीवाना

टॉप विद जींस

sargun mehta tv actress glamorous look 

यूं तो टॉप विद जींस लुक को बेहद ही केजुअल माना जाता है, लेकिन सरगुन ने इस सिंपल लुक को भी बेहद खूबसूरती के साथ कैरी किया है। सरगुन ने व्हाइट कलर के टॉप को ब्लू डेनिम जींस के साथ टीमअप किया है। सरगुन के इस व्हाइट टॉप की स्लीव्स को हल्का लूज रखा गया है, जो देखने में काफी अच्छा लग रहा है। जींस में फ्रंट में पॉकेट कुछ इस तरह दी गई हैं कि देखने में वह जींस का बैक डिजाइन लग रहा है। जींस का यह यूनिक लुक सरगुन के स्टाइल को और भी ज्यादा खास बना रहा है। वहीं अपने स्टाइल में कलर्स एड करने के लिए सरगुन ने रेड कलर की हील्स पहनी हैं। वहीं लॉन्ग ईयररिंग्स और लूज कर्ल्स के साथ सरगुन का लुक सिंपल होने के बाद भी बेहद यूनिक लग रहा है। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।