Tamannaah Bhatia Lehenga Look: ब्लैक लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं तमन्ना भाटिया, आप भी लुक को ऐसे करें रीक्रिएट

अगर आप भी लहंगा स्टाइल करना पसंद करती हैं, तो इसके लिए आप तमन्ना भाटिया के लुक्स से आइडिया ले सकती हैं। इस लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

tamanna bhatia inspired black lehenga look recerate for women

जब भी हम किसी खास फंक्शन पर जाने के बारे में सोचते हैं, तो हमारे दिमाग में सिर्फ एक ही चीज आती है कि किस तरह के आउटफिट को स्टाइल करें, ताकि एक्ट्रेस की तरह हम भी खूबसूरत दिखें। हाल ही में अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी हुई। इसमें तमन्ना भाटिया ब्लैक कलर के लहंगे में नजर आईं। जिसे उन्होंने बहुत खूबसूरती के साथ स्टाइल किया। आप भी लहंगे को अगर स्टाइल करने के बारे में सोच रही हैं, तो इसके लिए तमन्ना भाटिया के लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं।

तमन्ना भाटिया का ब्लैक लहंगा लुक

तमन्ना भाटिया ने इस तस्वीर में ब्लैक कलर के लहंगे को स्टाइल किया है। जिसे तोरानी ने डिजाइन किया है। इसमें हैवी वर्क एम्ब्राइडरी वर्क किया गया है। इससे लहंगा अच्छा लग रहा है। इस लहंगे को फिश टेल लहंगा स्टाइल में तैयार किया गया है, ताकि लुक ट्रेडिशनल के साथ-साथ स्टाइलिश लगे। आप भी इस तरह के डिजाइन वाले लहंगे को वियर कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको मिक्स डिजाइन वाले लहंगे को पहनने को मिलेगा।

लहंगे के साथ पहनी पर्ल डिजाइन इयररिंग्स (Pearl Designs Earrings)

Pearl Designs Earrings

इस तस्वीर में तमन्ना भाटिया ने पर्ल डिजाइन वाले इयररिंग्स को स्टाइल किया। जिसमें वो खूबसूरत लग रही थी। आप भी अपने ब्लैक कलर लहंगे के साथ पर्ल डिजाइन वाले इयररिंग्स को वियर कर सकती हैं। इससे आप अच्छी लगेगी। आप चाहें, तो इसके लिए ड्रोप इयररिंग्स के साथ झुमकी डिजाइन वाले इयररिंग्स को खरीदकर पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के ट्रेडिशनल लुक्स को रीक्रिएट करने के लिए इन टिप्स को अपनाएं

लहंगे के साथ क्रिएट किया ब्रेड हेयर स्टाइल

Braid hairstyle tamanna bhaita

इस लहंगा लुक के साथ उन्होंने ब्रेड हेयर स्टाइल को क्रिएट किया। इसे लूज ब्रेड में तैयार किया गया। इससे उनका लुक पहले से ज्यादा अच्छा लग रहा था। आप भी ब्रेड हेयर स्टाइल बनाकर अपने लुक में कुछ नई चीज ऐड कर सकती हैं। इसके अलावा ट्रेंड हेयर एक्सेसरीज भी लगा सकती हैं।

लहंगे के साथ अच्छा लगेगा स्मोकी आई मेकअप

Eye makeup tamanna bhatia

आप तमन्ना भाटिया की तरह ब्लैक लहंगे के साथ स्मोकी आई मेकअप लुक भी क्रिएट कर सकती हैं। इससे आप पहले से ज्यादा सुंदर लगेंगी। इस तरह के मेकअप लुक को क्रिएट करने में आपको टाइम भी कम लगेगा। इसके अलावा आपको पार्लर जानें की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: Printed Suit Designs: सावन में पहनें ये प्रिंटेड सूट, दिखेंगी खूबसूरत

अगर आपको लुक स्टाइलिश तरीके से क्रिएट करना है, तो इसके लिए आप तमन्ना भाटिया के इन लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। इससे आप सुंदर दिखेंगी। साथ ही, आपको कुछ नए तरीके के लुक क्रिएट करने को मिलेगा।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP