
हर महिला आरामदायक और स्टाइलिश लुक पाने के लिए एक से एक स्टाइलिश ऑउटफिटोर फुटवियर शामिल करना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी गर्मी के मौसम में कंफर्ट और गॉर्जियस लुक पाना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट है। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ ट्रेंडी और हल्के गर्मी में पहनने लायक फुटवियर बताएंगे, जो गर्मियों में पहनने पर आपको स्टाइलिश और कम्फर्ट लुक देंगे।
गर्मी का मौसम शुरू होते ही अधिकतर महिलाएं अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के साथ-साथ आरामदायक बनाने के लिए भी कई प्रयास करती हैं। ऐसे में अब आप अपने ऑफिस में आउटफिट के साथ इस तरह के खूबसूरत व्हाइट जुट बाउ ओपन टो फ्लैट्स को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे फुटवियर डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जो आपके लिए भी सही रहेंगे।

आउटफिट परफेक्ट हो, लेकिन फुटवियर सही नहीं हो, तो इससे कई महिलाएं शर्मिंदगी महसूस करती हैं, लेकिन अब आप गर्मी के मौसम में अपने लुक को स्टाइलिश और आरामदायक दोनों बना सकती हैं। इसके लिए आप हल्के कपड़ों के साथ टैन रंग की एंकल लूप सैंडल को शामिल कर सकती हैं। ऐसे फुटवियर डिजाइंस आपके पैरों को आराम देंगे और आपके लुक को स्टाइलिश बना देंगे।

अगर आप भी एक से एक खूबसूरत फुटवियर की तलाश में हैं और खासकर गर्मी के मौसम में पहनने के लिए आरामदायक और हल्की सैंडल तलाश रही हैं, तो आपके लिए यह टैन एंड ब्राउन टेक्सचर्ड वेज हील भी बेस्ट रहेगी। इस तरह की फुटवियर को आप डेली वियर में कॉलेज और ऑफिस पहनकर जा सकती हैं और अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Party Wear Belly: हॉफ बेली फ्लैट्स के 4 नए डिजाइन आपके पैरों की खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद
अगर आप वर्किंग वुमन हैं और रोजाना ऑफिस में पहनने के लिए खूबसूरत और हल्की आरामदायक स्लीपर की तलाश में है, तो आपके लिए यह ऑफ व्हाइट स्ट्रिप सिंथेटिक लेदर फ्लैट्स बेस्ट रहेंगे। इसे पहनकर आप खासकर ऑफिस लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। साथ ही ऐसी फुटवियर को आप गर्मी के मौसम में पहनकर आरामदायक और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।

आपके लिए यह खूबसूरत बेज रंग की स्लाइडर प्लेटफॉर्म सैंडल भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसे आप नजदीकी बाजार में किसी फुटवियर की शॉप पर फोटो दिखाकर खरीद सकती हैं या आपको ऐसी फुटवियर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएगी। इसे आप रोजाना पहनने के लिए भी शामिल कर सकती हैं। इस तरह के फुटवियर हर आउटफिट पर मैच हो सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : myntra/RAHEGAS/JM Looks/Carlton London/DressBerry
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।