साड़ी पहनना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम साड़ी खरीद लेते हैं लेकिन जब उन्हें वियर करते हैं तो कंफर्टेबल फील नहीं करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम मौसम के हिसाब से अच्छा फैब्रिक नहीं खरीद पाते हैं। इस बार गर्मी में आप ऐसी गलती न करें और लिनेन साड़ी को खरीदकर वियर करें। इसमें सबसे बेस्ट है पिंक कलर। सोशल मीडिया पर यह कलर काफी ट्रेंड भी कर रहा है। आपको भी इसे ट्राई करना चाहिए।
अगप आपको डाई वर्क साड़ी पसंद है तो इसके लिए आप हैंड डाई वाले इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको स्क्वेयर या ब्लॉक प्रिंट के ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन साड़ी में अच्छे लगते हैं और यूनिक होते हैं। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। इसमें टेस्ल भी लगे हुए मिलेंगे। इस तरह की साड़ी को आप प्रिंटेड या प्लेन ब्लाउज के साथ वियर कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 250 से 500 रुपये में मिल जाएगी। इसे आप ऑफिस में भी पहनकर जा सकती हैं।
अगर आपको हैवी वर्क वाली लिनन साड़ी पहनना पसंद है तो इसके लिए आप एम्ब्रॉयडरी वर्क को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको बॉर्डर प्लेन मिलेगा। साड़ी के अंदर थ्रेड वर्क का काम मिलेगा। साड़ी दिखने में हैवी लगेगी। लेकिन पहनने के बाद कम्फर्टेबल रहेगी। आप भी इस तरह की साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ मिनिमल ज्वेलरी को वियर करें। साथ में मैचिंग ब्लाउज पहनें। इससे लुक और अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 500 रुपये में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: सिंपल साड़ी के ये डिजाइन्स आप पर लगेंगे बेहद खूबसूरत, इन एक्ट्रेस से लें इंस्पिरेशन
साड़ी अगर किसी इवेंट के लिए पहननी है तो इसके लिए आप इस सिंपल साड़ी के ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको बॉर्डर मिलेगा। साथ में प्रिंटेड ब्लाउज मिलेगा। जिससे साड़ी और अच्छी लगेगी। इसमें आपको डार्क से लेकर लाइट हर तरह के पिंक कलर के ऑप्शन मिल जाएंगे। जिससे साड़ी और अच्छी लगेगी। इसे आपको ट्राई करना चाहिए। साड़ी के फैंसी डिजाइन को भी आप वियर कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 250 से 500 रुपये में मिल जाएगी।
लिनेन साड़ी का कपड़ा सॉफ्ट होता है। इसलिए गर्मी में इसे पहनना आसान होता है। आप इसे ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा आप ऐसे और भी फैब्रिक से बनी साड़ी को पहनकर लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: इन स्टाइलिंग टिप्स को करेंगी फॉलो तो प्रिंटेड साड़ी में भी दिखेंगी आकर्षक
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Myntra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।