गर्मियों का मौसम अपने चरम पर है। इस मौसम में तेज धूप, चिलचिलाती गर्मी, चिपचिपाता पसीना और गरम हवाओं के कारण चेहरे की चमक गायब हो जाती है। इतना ही नहीं चेहरे पर टैनिंग, मुंहासे और दाग धब्बे भी उभर आते हैं। ऐसे में इस मौसम में शादियां और पार्टियां भी होती ही रहती है। सबसे बड़ी समस्या है कि इस मौसम में अगर आपको किसी शादी या पार्टी को अटेंड करना पड़े तो मुरझाए चेहरे के साथ यह कितना मुश्किल होगा। ऐसा न हो इस लिए घरेलू उपचारों के साथ-साथ आपको मेकअप का भी सहारा लेना चाहिए। जाहिर है गर्मियों के मौसम में जिस तरह आउटफिट फैशन, हेयरस्टाल और फुटवेयर ट्रेंड में बदलाव आ जाते हैं उसी तरह मेकअप करने का अंदाज भी बदल जाता है। आप बॉलीवुड की टॉप 5 एक्ट्रेसेस से समर मेकअप टिप्स ले सकती हैं। यह आपको गर्मियों में भी कूल दिखने में मदद करेंगी।
दीपिका पादुकोण समर मेकअप
दीपिका पादुकोण की तरह आपको समर में भी ग्लोइंग नजर आना है तो आपको इसके लिए ड्यू फिनिश फाउंडेशन का इस्तेमाल करना चाहिए और पिंक आईशैडो का यूज करना चाहिए। आप इस आईशैडो की एक सॉफ्ट लाइन लोवर और अपर लैश लाइन पर लगाएं, अपनी लैशेज को कर्ल करें और उस पर मसकारे की दो कोट लगाएं। आंखों के इनर कॉर्नर पर होलोग्राफिक हाइलाइटर लगाएं, इससे आपकी आंखों पर इंस्टेंट ग्लो आ जाएगा। अपने गालों पर मैट पिंक ब्लश लगाएं और हाइलाइटर से उन्हें हाइलाइट करें। अपने होंठो पर मैट हाईपिगमेंटेड पिंक फैमिली का शेड लगाएं। गर्मियों में वैसे तो लिप ग्लॉस का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए मगर आप चाहें तो थोड़ा ग्लॉस लगा सकती हैं।
अनुष्का शर्मा का मोनोटोन मेकअप
अनुष्का शर्मा जैसा दिखना चाहती हैं तो इसके लिए आपको बीबी क्रीम से शुरुआत करनी होगी या आप लाइट वेट फाउंडेशन बेस भी बना सकती हैं। अपनी आंखों के आसपास डार्क सर्किल्स को कनसीलर से कनसोल करें। इसके बाद पिंक टोन वाले न्यूड आईशैडो को आईलिड पर लगाएं। गालों पर सॉफ्ट पिंक टिंट लगाएं। अपने होंठों पर पिंक शेड वाला लिप बाम लगाएं। इसके बाद क्रीमी हाइलाइटर लें और अपनी चीकबोंस को हाईलाइट करें। इस लुक के लिए आपको आंखों पर न तो आइलाइनर लगाना है, न मस्कारा और न ही काजल यूज करना है।
आलिया भटट् मॉर्डन मेकअप
अगर आप अपने चेहरे पर सबसे ज्यादा अपनी आंखों को हाइलाइट करना चाहती हैं और साथ ही आप चाहती हैं कि आपको कम से कम कौस्मैटिक्स का इस्तेमाल करना पड़े तो आपको आलिया भट्ट की तरह मॉर्डन मेकअप लुक आजमाना चाहिए। इसके लिए फाउंडेशन से लाइटवेट बेस तैयार करें। आंखों पर पिंक या फ्यूशिया आईशेडो यूज करें और आंखों के शेप को डिफाइन करने के लिए आईलाइनर लगाएं। इसके साथ ही आंखों पर काजल भी लगाएं।
ध्यान रखें कि आलिया भट्ट की तरह मेकअप चाहिए तो आईलाइनर और काजल को आंखों की गोलाई पर ही लगाएं। आंखों के बाहर काजल और आईलाइनर का इस्तेमाल न करें। इसके बाद गालों पर फ्यूशिया ब्लश ऑन और हाइलाइटर लगाएं। होंठों पर मैट न्यूड पिंक शेड का इस्तेमाल करें।
सोनम कपूर कलर पॉप-अप आई मेकअप
सोनम कापूर बॉलीवुड में अपने अलहदा फैशन सैंस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। वह आउटफिट्स में तो नया ट्राय करती ही रहती हैं साथ ही वह मेकअप में भी हमेशा कुछ नया आजमाती रहती हैं। अगर आपको सोनम कपूर के इस मेकअप लुक को ट्राय करना है तो, लाइटवेट बेस के साथ मेकअप की शुरुआत करनी होगी। आपको आंखों को पॉप-अप करना होगा। इसके लिए आप किसी भी समर कलर शेड को यूज कर सकती हैं। लाइट ग्रीन, ब्लू, यलो, पिंक किसी भी आईशैडो से आंखों को हाईलाइट कर उस पर आईलाइनर, काजल और मस्कारा का इस्तेमाल करें। गालों को क्रीमी हाईलाइटर से हाइलाइट करें और होठों पर डार्क मरून या मैजेंटा कलर की मैट लिपस्टिक लगाएं।
सोनाक्षी सिन्हा ग्रीन आई मेकअप
अगर आप समर सीजन में कुछ हट कर दिखना चाहती हैं तो आपको सोनाक्षी सिन्हा की तरह डिफ्रेंट आईलाइनर्स का यूज करना चाहिए। इस तस्वीर में सोनाक्षी ने गीन आईलाइनर से आखों को विंगेट शेप दिया है। खासतौर पर अगर आप डे पार्टी में जा रही है तो आपको सोनाक्षी का यह मेकअप स्टाइल रिफ्रेशिंग लुक दे सकता है। इसके लिए आपको लिप्स पर न्यूड लिपस्टिक यूज करनी होगी। इसके साथ ही आपको कलर्ड आईलाइनर से आंखों को शेप देना होगा और ज्यादा कौस्मैटिक्स का यूज नहीं करना है। आपको परफेक्ट डे मेकअप लुक मिल जाएगा।
सेलिब्रिटी मेकअप से जुड़े और भी आर्टिकल्स आप हर जिंदगी डॉट कॉम पर यहां पढ़ सकती हैं।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों