रमजान का महीना चल रहा है, ऐसे में इस दौरान होने वाली इफ्तार पार्टी की बात ही अलग है। इफ्तार पार्टी के लिए अगर आप भी अपने रिश्तेदार या दोस्त के यहां जाने वाली हैं, तो यह खबर आपके लिए है। इफ्तार पार्टी में जाने से पहले अगर आप भी खूबसूरत आउटफिट के साथ अपने लुक को गॉर्जियस बनाना चाहती हैं, तो आप ये काफ्तान डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।
इफ्तार पार्टी में पहने येकाफ्तान ड्रेस
रमजान का महीना हर मुस्लिम महिलाओं के लिए बेहद खास माना गया है। इस महीने में होने वाली इफ्तार पार्टी को खास बनाने के लिए महिलाएं खूबसूरत आउटफिट और मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट कर पार्टी में जाना पसंद करती है। ऐसे में आप इफ्तार पार्टी में जाने से पहले यह खूबसूरत ऑरेंज प्रिंटेड काफ्तान मैक्सी लेंथ एथेनिक ड्रेस ट्राई कर सकती है।
प्रिंटेड मिरर वर्क काफ्तान एथेनिक ड्रेस
अगर आप भी इफ्तार पार्टी में जाने से पहले अपने आप को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आप एक जैसे कपड़े पहनने के बजाय ये खूबसूरत और स्टाइलिश प्रिंटेड मिरर वर्क काफ्तान एथेनिक ड्रेस वाला आउटफिट ट्राई कर सकती हैं। इसे ट्राई कर आप भी इफ्तार पार्टी में अपना जलवा बिखेर सकती हैं। इस काफ्तान ड्रेस को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीद सकती हैं।
काफ्तान एथनिक ड्रेस
भीड़ से हटकर दिखने के लिए अगर आप भी यूनिक आउटफिट ट्राई करने की सोच रही हैं, तो आप ये ब्रोकेड वोवन बर्ड्स स्टोन काफ्तान एथनिक ड्रेस कैरी कर सकती हैं। इसके साथ आप ज्वेलरी सेट और बालों का बन बना सकती हैं। यही नहीं मिनिमम मेकअप और हील्स के साथ आप अपने इस लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। यह ड्रेस आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी।
पिंक और ब्लू कॉम्बिनेशन वाला काफ्तानएथेनिक ड्रेस
रमजान के इस महीने में इफ्तार पार्टी के दौरान आप यह खूबसूरत पिंक और ब्लू कॉम्बिनेशन वाला काफ्तानएथेनिक ड्रेस भी ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ आप गोल्डन एसेसरीज जरूर कैरी करें। यह काफ्तान आपको स्टाइलिश लुक देने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी रहेगा। आप इसे पहनकर अपनी खूबसूरती का रंग बिखेर सकती हैं। यह काफ्तान ड्रेस आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें:ऑफिस इवेंट में स्टाइल करने के लिए बेस्ट हैं ये काफ्तान ड्रेस, तस्वीरें देखकर खरीदने का करेगा मन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- myntra/neha khullar/Soch/Fusionic
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों