herzindagi
stylish jacket style blouse designs

Blouse Designs: साड़ी से लेकर लहंगे तक के साथ बेस्ट लगेंगे ब्लाउज के ये खास डिजाइंस

लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आपको स्टाइलिंग करते समय बॉडी टाइप का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप सेलिब्रिटीज के स्टाइलिश लुक्स से इंस्पायर हो सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-05-10, 19:36 IST

मार्केट में आपको ब्लाउज के रेडीमेड से लेकर फैब्रिक खरीदकर बनवाने के लिए ब्लाउज के कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। साड़ी से लेकर शरारा व लहंगे तक के साथ में तरह-तरह के डिजाइन वाले ब्लाउज पहनें जाते हैं।

आजकल के डिजाइन की बात करें तो जैकेट स्टाइल वाले ब्लाउज को पहनना काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं जैकेट स्टाइल वाले ब्लाउज के डिजाइंस। इसके साथ बताएंगे अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के आसान टिप्स-

काफ्तान स्टाइल ब्लाउज 

kaftan blouse

काफ्तान स्टाइल देखने में स्टाइलिश और गर्मी के हिसाब से काफी कूल लुक देने में मदद करता है। इस तरह के लुक के साथ में आप गले में चोकर को पहन सकती हैं। इसके साथ में मैचिंग स्टड्स इयररिंग्स पहनें। बालों के लिए आप मेसी लुक लो पोनीटेल हेयर स्टाइल को चुनें। काफ्तान बनवाने के लिए आप नेट के डिजाइन वाले फैब्रिक को चुन सकती हैं। फैंसी लुक के लिए किनारी लेस लगवाएं।

इसे भी पढ़ें: Blouse Designs: ब्लाउज के ये डिजाइंस हैवी ब्रेस्ट के लिए रहेंगे खास

कॉलर नेक ब्लाउज 

collar neck blouse

लहंगे और प्लेन साड़ी के साथ में इस तरह का शिमर डिजाइन जैकेट स्टाइल ब्लाउज बेस्ट रहेगा। इस तरह के लुक में लहंगे के साथ में आप दुपट्टे को स्किप भी कर सकती हैं। बालों के लिए स्लीक हेयर स्टाइल चुनें। ऐसा करने से आपके कंधों और नेकलाइन को स्टेटमेंट लुक मिल सकता है। ज्वेलरी के लिए भी मिनिमल डिजाइन और स्टाइलिंग करें।

लॉन्ग जैकेट स्टाइल ब्लाउज 

long jacket blouse

पॉवर लुक कैरी करना चाहती हैं तो इस तरह की कस्टमाइज लॉन्ग जैकेट को स्ट्रैप ब्लाउज के साथ में पहन सकती हैं। इस तरह का लुक आप धोती स्टाइल स्कर्ट या प्लीटेड साड़ी के साथ में पहन सकती हैं। इस तरह की लॉन्ग जैकेट के लिए आप कढ़ाई वर्क डिजाइन को चुन सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: चौड़े कंधों के लिए खास हैं ब्लाउज के ये डिजाइंस, दिखेंगी लाजवाब

डोरी डिजाइन ब्लाउज 

Jacket Blouse Designs

डोरी डिजाइन में वैसे तो मार्केट में कई डिजाइनर ब्लाउज आपको देखने को मिल जाएंगे, लेकिन स्टाइलिश लुक के लिए आप इस तरह के अंगरखा स्टाइल में भी जैकेट स्टाइल ब्लाउज देखने को मिल जाएंगे। इसे आप प्लेन साड़ी के साथ में पहन सकती हैं।

 

 

अगर आपको ब्लाउज के लेटेस्ट डिजाइंस और इनसे जुड़े स्टाइलिंग टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।