herzindagi
latest design of stone clutch design hindi

स्टोन वर्क वाले क्लच के ये लेटेस्ट डिजाइंस होने वाली दुल्हन के लिए होंगे खास

शादी के दिन आपके लुक को कंप्लीट करते हैं मैचिंग क्लच के डिजाइन, लेकिन इसके लिए आपको अपने ऑउटफिट के हिसाब से ही परफेक्ट डिजाइन चुनना होगा। 
Editorial
Updated:- 2022-12-05, 17:42 IST

अपनी शादी का दिन हम सभी के लिए बेहद खास होता है। वहीं होने वाली दुल्हन अपनी शादी के दिन के लिए खास तयारी भी करती हैं। बात अगर वेडिंग डे की करें तो सभी की निगाहें दुल्हन पर टिकी होती है। ऐसे में आप और हम चाहते हैं कि हम बेस्ट नजर आए। बता दें कि बेस्ट दिखने के लिए सही तरह से स्टाइलिंग करना बेहद जरूरी होता है।

आजकल ब्राइडल लुक को कंप्लीट करने के लिए तरह-तरह के क्लच के डिजाइन मार्केट में नजर आ रहे हैं। इन्हीं सब में स्टोन वर्क वाले क्लच सभी की पहली पसंद बने हुए हैं। अगर आप भी अपने ब्राइडल लुक को यूनीक बनाना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाएंगे स्टोन वाले क्लच के लेटेस्ट डिजाइन।

 

बॉक्स क्लच डिजाइन

box clutch design

आजकल इस तरह के बॉक्स स्टाइल क्लच को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इस तरह का मिलता-जुलता डिजाइन आपको करीब 1000 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा।

HZ Tip : अगर आपका ऑउटफिट पेस्टल कलर में है या उसमें सिल्वर वर्क है तो ऐसा क्लच डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। ऐसा क्लच आप शादी के बाद वेस्टर्न ऑउटफिट के साथ भी कैरी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : क्लच के ये डिजाइंस आपके ब्राइडल लुक में जान डाल देंगे

कुंदन स्टोन क्लच

kundan stone clutch

कुंदन वर्क वाला ऐसा क्लच आपको करीब 1000 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा। ऐसा क्लच गोल्डन कलर से लेकर रेड कलर के ब्राइडल ऑउटफिट के साथ परफेक्ट नजर आता है। (ब्राइडल लहंगे को करें रीयूज)

HZ Tip : अगर आप ब्राइडल लुक के लिए कुंदन ज्वेलरी कैरी कर रही हैं तो आपके लिए इस तरीके का क्लच परफेक्ट रहेगा। शादी के बाद आप इसे सूट से लेकर लहंगे तक के साथ कैरी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : देखें ब्राइडल पर्ल ज्वेलरी सेट के ये 3 डिजाइन

वेलवेट स्टोन क्लच डिजाइन

velvet clutch design

वेलवेट देखने में काफी रॉयल लुक देता है। इस तरह का वेलवेट वाला क्लच डिजाइन आपको करीब 2000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा।

HZ Tip : बता दें कि अगर आपका वेडिंग ऑउटफिट वेलवेट का है तो ऐसा डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगा। साथ ही आप चाहे तो ऐसा क्लच शादी के बाद किसी भी साड़ी के साथ भी सैर कर सकती हैं।

 

इसी के साथ अगर हमारे दिखाए गए ये होने वाली दुल्हन के लिए स्टोन वाले क्लच के लेटेस्ट डिजाइन और उनसे जुड़ी स्टाइलिंग टिप आपको पसंद आई हो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाकर हम तक अपनी राय जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो कीजिए।

Image Courtesy : azafashions, nykaafashions, homafy

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।