छोटे आयोजन से लेकर ग्रैंड पार्टी तक में पहन सकती हैं आप ये खूबसूरत स्लिट कुर्ती, देखें डिजाइन्स

स्लिट कट कुर्ती का फैशन ट्रेंड में है। खास बात यह है कि आप इस डिजाइन की कुर्ती को किसी भी अवसर पर पहन सकती हैं। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-09-12, 20:22 IST
slit kurti designs for party

कुर्ती हमेशा से फैशन का हिस्सा रही है। मार्केट में रोजाना इसमें नए-नए डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। खासतौर पर महिलाओं द्वारा स्लिट कट कुर्तियां खूब पसंद की जा रही है। इस कुर्ती की खास बात यह है कि आप इसे किसी भी अवसर पर पहन सकती हैं। चलिए एक नजर डालते हैं स्लिट कट कुर्ती के इन खूबसूरत डिजाइन्स पर।

हाई स्लिट कुर्ती

high slit kurti designमहिलाओं में हाई स्लिट कुर्ते की डिमांड ज्यादा देखने को मिल रही है। अगर आपके घर में कोई पार्टी रखी गई है तो आप सिंपल के साथ-साथ यह अट्रैक्टिव कुर्ती वियर कर सकती हैं। इसमें आपको कई कलर और डिजाइन मिल जाएंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसके साथ प्लाजो से लेकर जींस तक कुछ भी पहन सकती हैं। मार्केट में आपको यह कुर्ती 1000 रूपये में मिल जाएगी।

साइड स्लिट कुर्ती

side slit kurti designअगर आप ऑफिस पार्टी या किसी ग्रैंड फंक्शन में जा रही हैं तो आप साइड स्लिट कुर्ती पहनें। इसमें आपको फ्लोरल से लेकर बंधनी प्रिंट मिल जाएगा। इसलिए आप अपनी पसंद अनुसार कोई डिजाइन में यह कुर्ती खरीद सकती हैं। कुर्ती के साथ घेरदार प्लाजो पहनें। स्लीक लो बन बनाएं। डार्क लिपस्टिक और हैवी इयररिंग्स से अपने लुक को खूबसूरत बनाएं। (हर अवसर के लिए कुर्ती डिजाइन)

इसे भी पढ़ें:Kurti Designs : देखने में बेहद कूल लगते हैं जींस के साथ कुर्ती के ये डिजाइंस


नी लेंथ फ्रंट ओपन स्लिट कट कुर्ती

क्या आप भी यह सोचती हैं कि कुर्ती में मॉर्डन लुक पाना मुश्किल है? अगर हां तो आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। इसके लिए लिए आप नी लेंथ फ्रंट ओपन स्लिट कट कुर्ती वियर कर सकती हैं। मॉर्डन लुक के लिए स्लीवलेस कुर्ती चुनें। आप चाहें तो इसके लिए रवीना टंडन के लुक को कॉपी भी कर सकती हैं। इसमें आपको कुर्ती के नीचे सलवार या प्लाजो पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस इसके साथ हाई हील्स पहनें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP