Jewellery Designs 2024: अपने ट्रेडिशनल लुक में जान डालने के लिए आए दिन मार्केट में नए-नए डिजाइंस की ज्वेलरी कलेक्शन आपको देखने को मिल जाएगी, लेकिन हाल ही में अयोध्या में रामलला की स्थापना के बाद मार्केट में सियाराम के ज्वेलरी कलेक्शन काफी नजर आ रहे होंगे। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं सियाराम के डिजाइन वाले कुछ खूबसूरत और मनमोह लेने वाले ज्वेलरी कलेक्शन। साथ ही बताएंगे इन्हें ट्रेडिशनल लुक के साथ स्टाइल करने के आसान टिप्स-
स्टेटमेंट सियाराम नेकल्स डिजाइन
पॉवर और स्टेटमेंट लुक पाना चाहती हैं तो इस तरीके से आप साड़ी के साथ हैवी सियाराम डिजाइन का नेकपीस पहन सकती हैं। इस तरीके के नेकलेस के साथ आप स्टड्स या मैचिंग मीडियम साइज की झुमकी इयररिंग्स को पहन सकती हैं। इसमें आप चाहे तो अपनी मर्जी से सिंगल या मल्टी लेयर में बीड्स या पर्ल वाली चैन को लगवा सकती हैं।
राम मंदिर डिजाइन अंगूठी
सियाराम में आपको काफी डिजाइन और मटेरियल में अंगूठी मिल जाएंगी, लेकिन अगर आप थोड़ा अलग डिजाइन चुनना चाहिए तो इस तरह से 3डी लुक वाली श्री राम मंदिर डिजाइन की अंगूठी खरीद सकती हैं। इस तरीके के डिजाइन में आपको पिक्चर आर्ट डिजाइन भी मिल जाएगा।
पेंडेंट में सियाराम डिजाइन
गले में चैन पहनना पसंद करती हैं तो इस तरीके से सीता-राम के डिजाइन के पेंडेंट डिजाइन को पहन सकती हैं। इस तरीके के सियाराम में आपको मैचिंग स्टड्स इयररिंग्स में भी काफी डिजाइंस मिल जाएंगे। इसे आप साड़ी से लेकर सलवार-कमीज के साथ भी पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Bangle Designs: पंजाबी लुक को पूरा करेंगे चूड़ी के ये नए सेट, देखें डिजाइंस
सियाराम कंगन डिजाइन
स्टेटमेंट नेकपीस के आलावा आजकल हाथों में सियाराम के कंगन में आपको काफी बारीकी से बना हुआ डिजाइन आसानी से मिल जाएगा। इस तरीके में आप चौड़े आकार वाले डिजाइन को चुनें। इसे आप प्लेन चूड़ियों के बीच में भी लगाकर सेट बनाकर भी पहन सकती हैं।
अगर आपको मनमोह लेने वाले सिया-राम ज्वेलरी कलेक्शन पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: neetaboochra, nykaafashion, queenjewels, jiomart
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों