स्टाइलिश दिखना हम सभी को पसंद होता है और इसके लिए हम अपने लुक को कई तरीके से स्टाइल करते हैं। स्टाइलिंग की बात करें तो हेयर स्टाइल काफी खास होता है और परफेक्ट लुक पाने के लिए आपको फेस शेप के अनुसार ही हेयर स्टाइल को चुनना चाहिए।
चेहरे के आकार के अलावा हेयर टेक्सचर का भी ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं घुंघराले बालों के लिए आसान से हेयर स्टाइल्स और बताएंगे इन हेयर लुक्स को स्टाइल करने के आसान टिप्स-
ओपन हेयर लुक
कर्ली हेयर देखने में काफी क्यूट लुक देने में मदद करते हैं। वहीं अगर आप इन्हें ओपन रखना चाहती हैं तो एक बार बालों को 2 भागों में बांट लें और फिर हेयर स्प्रे की मदद से इसे सेट कर लें। ऐसा करने से आपके कर्ली हेयर एक जगह सेट हो जाएंगे और परफेक्ट लुक देने में मदद करेंगे।
मेसी ब्रेड हेयर स्टाइल
मेसी लुक आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इस तरीके के हेयर लुक आप साड़ी से लेकर किसी भी ट्रेडिशनल लुक के साथ स्टाइलिश नजर आएगा। आप चाहे तो फ्रंट हेयर के लिए ट्विस्टिंग ब्रेड बना सकती हैं। चोटी के लिए आप बारीक वाले बीड्स को लगा सकती हैं।
हाफ ओपन हेयर स्टाइल
ओपन हेयर स्टाइल पसंद करती हैं तो इस तरह से आप केवल फ्रंट या साइड के कुछ भाग में बालों को लेकर पिन की मदद से सेट कर सकती हैं। वहीं अगर आपका चेहरा भारी है यानी चबी है तो आप आगे की ओर फ्लिक्स छोड़ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : दोस्तों के साथ अचानक बाहर जाने का बना है प्लॉन, तो बनाएं यह क्विक हेयरस्टाइल
हाई अप डू बन हेयर स्टाइल
View this post on Instagram
अगर आप बालों को समेट कर बांधना पसंद करती हैं तो इस तरीके से कंघी करके हाई अप-डू बन हेयर स्टाइल बना सकती हैं। इस तरीके के हेयर स्टाइल को किसी भी ट्रेडिशनल वियर से लेकर वेस्टर्न वियर तक के साथ पहन सकती हैं।
अगर आपको घुंघराले बालों के लिए ये इजी हेयर स्टाइल्स और इन्हें बनाने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों