herzindagi
vat savitri puja silver toe ring designs

Toe Ring Designs For Vat Savitri 2024: वट सावित्री के मौके पर पैरों की शोभा बढ़ाएंगे चांदी वाले बिछिया के ये नए डिजाइंस, देखें तस्वीरें

पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए चांदी के बिछिया आप ट्राई कर सकती हैं। इसके डिजाइन को चुनने से पहले आप पैरों के आकार का खासतौर से ध्यान रखें।
Editorial
Updated:- 2024-06-03, 16:35 IST

किसी तीज-त्योहार के लिए तैयार होना हम सभी को पसंद होता है। ऐसे में वट सावित्री पूजा आ रही है। खासकर सुहागनों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। इस दिन वह तैयार होना भी काफी पसंद करती हैं। मेकअप और कपड़ों के अलावा पैरों की खूबसूरती को भी कायम रखना जरूरी होता है।

toe rings for married women

पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए आप बिछिया पहन सकती हैं। वहीं चांदी की बिछिया में आपको कई नए डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। तो चलिए देखते हैं चांदी की बिछिया के ये नए डिजाइंस और जानेंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान तरीके।

फैंसी बिछिया डिजाइन 

fancy toe ring

खास मौकों के लिए आप इस तरह की फूल-पत्ती डिजाइन वाली बिछिया को पैरों में पहन सकती हैं। इसमें आपको रंग-बिरंगे डिजाइन में कई पैटर्न देखने को मिल जाएंगे। वहीं पैरों के आकार के हिसाब से आप अलग-अलग साइज में इसे खरीदकर पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Toe Ring Designs: स्टोन वाले बिछिया के ये डिजाइंस हैं नए, देखें तस्वीरें

मराठी स्टाइल बिछिया डिजाइन 

marathi style toe rings

मराठी नथ की डिजाइन पसंद करती हैं तो इसमें आपको मसोली डिजाइन की बिछिया में भी कई साइज देखने को मिल जाएंगे। वहीं इसमें आप चाहे तो अपने हिसाब से घुंघरू भी लगवा सकती हैं। चांदी में आपको मसोली बिछिया के वर्क वाले डिजाइन भी देखने को मिल जाएंगे।

मोर डिजाइन बिछिया 

mor design toe rings

अन्य फैंसी डिजाइन की बिछिया पहनना चाहती हैं और मॉडर्न लुक पाना चाहती हैं तो इस तरह से मोर के डिजाइन में बिछिया पहन सकती हैं। आप चाहे तो बड़े साइज के बिछिया लेकर इसमें मोती भी लगवा सकती हैं और इसे हैवी लुक दे सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Toe Ring Designs: नई-नवेली दुल्हन के पैरों की शोभा बढ़ाएंगे बिछिया के ये खास डिजाइंस, देखें तस्वीरें

घुंघरू डिजाइन बिछिया

ghunghroo toe rings

सिंपल और सबसे ज्यादा घुंघरू के डिजाइन की बिछिया को पसंद किया जाता है। घुंघरू में आपको छोटे-बड़े साइज भी मिल जाएंगे। इसके अलावा आप चाहे तो एक ही पैर की तीन उंगलियों में एक जैसे दिखने वाले घुंघरू लगे हुए बिछिया भी पहन सकती हैं।

 

अगर आपको बिछिया के नए डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit: binniswardrobe, mohabygeetanjali, silverlinings, the india craft house, mirraw

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।