शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है और इस मौके पर वो खुद को एकदम अप्सरा की तरह देखना चाहती है। दरअसल, वेडिंग वाले दिन हर किसी की निगाहें ब्राइडल के लुक पर भी टिकी होती हैं। ऐसे में दुल्हन खुद को गॉर्जियस लुक देने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। ब्राइडल के लहंगे के बाद जो दूसरी चीज आती है वो ज्वेलरी होती है। इसमें नेकलेस, इयररिंग्स, मांग टीका से लेकर हाथों के कंगन शामिल होते हैं। मान लीजिए यदि दुल्हन ने अपनी शादी वाले दिन सुंदर सा लहंगा तो पहन लिया, लेकिन ज्वेलरी अच्छी नहीं पहनी तो पूरा लुक खराब हो जाता है।
ऐसे में यदि आप भी बहुत जल्द दुल्हन बनने जा रही हैं और खुद को रॉयल टच देना चाहती हैं तो आज हम आपके लिए कुछ रजवाड़ी कंगन के डिजाइन लेकर आए हैं। जिनको आप आसानी से किसी भी मार्केट या ऑनलाइन खरीद सकती हैं, हालांकि यह बाकि कंगन के मुकाबले थोड़े महंगे जरूर होते हैं, लेकिन पहनने के बाद यह आपके लुक को एलिगेंट लुक देते हैं। यदि आप भी अपने ब्राइडल लुक में चार-चांद लगाने का सोच रही हैं तो आपके लिए यह राजसी ठाठ का एहसास दिलाने वाले ये रजवाड़ी कंगन बेस्ट ऑप्शन हैं। यह कंगन हर दुल्हन के लुक को खास बनाते हैं। इनपर जड़ी नक्काशी और कुंदन-जड़ित डिजाइंस और अनोखे पैटर्न आपको पारंपरिक लुक देंगे।
ब्राइडल पर थोड़े हैवी लहंगे और ज्वेलरी ज्यादा अट्रैक्टिव लगती है। ऐसे में आप रेड और ग्रीन कलर की चूड़ियों के संग इस तरह के ब्रॉड कुंदन कैरी कर सकती हैं। इन कंगन पर कुंदन वर्क काफी खूबसूरत लग रहा है। अगर आप अपने ब्राइडल लुक को महारानी लुक देना चाहती हैं तो उसके लिए आप ऐसे कंगन का चयन कर सकती हैं। इन्हें आप सिंगल-सिंगल दोनों हाथ में पहन सकती हैं। इनके संग आपको ज्यादा चूड़ियां भी पहनने की जरूरत नहीं होती है।
ये भी पढ़ें: ट्रेडिशनल लुक को बनाना चाहती हैं रॉयल तो सूट और साड़ी और सूट के स्टाइल करें ये लेटेस्ट डिजाइंस वाले कंगन
अगर आप चाहती हैं कि शादी वाले दिन आपके ऊपर सबकी निगाहें टिक जाएं तो आप इस तरह के जालीदार गोल्डन रजवाड़ी कंगन कैरी कर सकती हैं। इसके संग आप अपने लहंगे के रंग की चूड़ियां पेयर करके अपना लुक क्लासी बना सकती हैं। इन कंगनों पर काफी जालीदार महीन डिजाइन बना होता है। इस तरह के कंगन राजस्थानी और मारवाड़ी कला को प्रदर्शित करते हैं। ऐसे में ब्राइडल के लिए ये शानदार रहते हैं।
गहनों में मीनाकारी वर्क काफी प्राचीन है। दुल्हन के लिए इस तरह के कंगन पारंपरिक आभूषणों में एक बेहद खूबसूरत और कलात्मक ऑप्शन है। मीनाकारी कंगन पहनने के बाद आपके हाथों की शोभा बढ़ा देंगे। दुल्हन इनको बाद में भी किसी तीज-त्योहारों पर भी पहन सकती है। इन कंगन के संग लाल रंग की प्लेन चूड़ियां काफी अट्रैक्टिव लुक देंगी। यदि आपने राजस्थानी लहंगा पहना है फिर तो यह कंगन परफेक्ट लुक देंगे।
ये भी पढ़ें: Kangan Designs: कंगन के इन डिजाइंस से आपके हाथ लगेंगे सुंदर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: myntra/amazon/KARATCART/MEHAK CURATORS/Saraf RS Jewellery/DURVA ART
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।