herzindagi
Priyanka gandhi saree trend main

Saree Twitter ट्रेंड से जुड़ गईं प्रियंका गांधी, शेयर की अपनी शादी की तस्वीर

महिलाएं ट्विटर पर अपनी फेवरेट साड़ियां शेयर कर रही हैं। इस लिस्ट में अब प्रियंका गांधी भी जुड़ गई हैं। #SareeTwitter ट्रेंड में बारे में कुछ जान लीजिए। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2019-07-17, 13:16 IST

भारतीय महिलाओं के लिए साड़ी के मायने क्या हैं ये बताने की जरूरत नहीं। साड़ी उनके लिए बहुत जरूरी हो सकती है। एक महिला जिसे साड़ी पसंद है वो खुद को साड़ी में सबसे खूबसूरत महसूस करती है। ऐसे में साड़ी का ट्रेंड बनना तो बनता है। 17 जुलाई की सुबह ट्विटर पर न जाने कितनी भारतीय महिलाएं अपनी साड़ियां शेयर कर रही थीं। ये है साड़ी ट्विटर ट्रेंड की ताकत। #SareeTwitter और #SareeSwag के साथ बॉलीवुड, राजनीति, और लगभग हर क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं अपनी साड़ियों वाली फोटो शेयर कर चुकी हैं। 

जहां हर ट्रेंड को फॉलो करने में बॉलीवुड सेलेब्स सबसे आगे रहते हैं वहीं इस ट्रेंड में राजनीति से जुड़ी महिलाएं भी कूद पड़ी हैं। कांग्रेस यूपी की अध्यक्ष प्रियंका गांधी से लेकर शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी तक कई लोगों ने इस ट्रेंड का हिस्सा बनने की कोशिश की। महिलाएं अपनी पसंदीदा साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- शादी में पहनना चाहती हैं साड़ी, बॉलीवुड दीवाज की तरह ब्लाउज को बनाएं स्टाइलिश

कब शुरू हुआ ये ट्रेंड?

ये ट्रेंड शुरू हुआ सोमवार 16 जुलाई की शाम से और धीरे-धीरे पूरे ट्विटर की जान बन गया। क्योंकि साड़ियों का चलन 5000 सालों से है और भारत में साड़ी का ट्रेंड हमेशा ही रहा है, तो चाहें तस्वीर जितनी भी पुरानी हो वो अच्छी ही होगी। इसलिए महिलाएं पुरानी फोटो भी शेयर कर रही हैं। अलग-अलग तरह से भारतीय महिलाएं अपने साड़ी प्रेम को दिखा रही हैं। कुछ खाना खाते हुए, कुछ डांस करते हुए तो कुछ किसी और तरह से इस ट्रेंड का हिस्सा बन रही हैं। क्योंकि साड़ी न सिर्फ देखने में अच्छी लगती है बल्कि वो महिलाएं जिन्हें ये आकर्षित करती है उन्हें ये अलग तरह का कॉन्फिडेंस भी देती है। 

क्यों खास है ये ट्रेंड?

अक्सर ट्विटर ट्रेंड किसी के विरोध में होता है, किसी की बुराई के लिए होता है या कुछ निगेटिव स्टोरी से जुड़ा होता है, लेकिन क्योंकि ये ट्रेंड भारतीय परिधान साड़ी से जुड़ा हुआ है इसलिए हम कह सकते हैं कि #SareeTwitter ट्रेंड अपने आप में कुछ नया है और ये जरूरी है कि इस तरह के फैशन ट्रेंड और सामने आएं। न सिर्फ महिलाओं के लिए बल्कि पुरुषों के लिए। सिर्फ साड़ी या कपड़ों से जुड़े नहीं बल्कि पॉजिटिव ट्रेंड जो लोगों को खुशी दे सकें। 

 

इस ट्रेंड को कैसे लें?  

ये उन महिलाओं के लिए है जिन्हें साड़ी पसंद है, इसका मतलब ये नहीं कि इसे सभी को फॉलो करना जरूरी है। किसी पर इसे थोपा नहीं जा सकता। इस ट्रेंड में बहुत कुछ पॉजिटिव नजर आ रहा है और ये अच्छी बात है। 

इसे जरूर पढ़ें- बनारसी या कांजीवरम साड़ी असली है या नहीं इसे कैसे परखें, आइए जानें 

प्रियंका गांधी की तस्वीर क्यों है खास?

प्रियंका गांधी की हैंडलूम साड़ियों की तस्वीरें वैसे भी इंटरनेट पर शेयर होती रहती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने खुद से अपनी शादी की तस्वीर शेयर की है। प्रियंका गांधी के सीक्रेट सिर्फ वो ही जानती हैं, लेकिन इस बार प्रियंका ने अपनी 22 साल पुरानी तस्वीर शेयर की जो उनकी शादी की सुबह ली गई थी। अब ये ट्रेंड हिट हो चुका है और ये तस्वीरें देखकर वाकई बहुत अच्छी लग रही हैं। प्रियंका गांधी के ट्विटर फोटो में ये स्टोरी बनाने तक 2,279 Retweets और 20,996 लाइक आ चुके थे। लोगों को ये तस्वीर काफी पसंद आ रही है। हालांकि, यहां भी प्रियंका गांधी को कुछ लोग टोक रहे हैं और ये कह रहे हैं कि वो साड़ी के साथ बिंदी क्यों नहीं लगाए हुए हैं। अब ये तो किसी व्यक्ति विशेष की अपनी इच्छा हो सकती है। 

 प्रियंका गांधी की साड़ी के साथ और कई तस्वीरें भी ट्विटर पर हैं तो उन्हें एक बार देख लीजिए- 

प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनना चाहा। यही नहीं ये ट्रेंड कुछ इतिहास की झलक भी दे रहा है। देखिए किसी ने पहली मलयाली महिला की तस्वीर शेयर की है जिसने साड़ी पहनी थी।  

 

 एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट उष्नोता पॉल ने भी अपनी तस्वीरें शेयर कीं।  

यही नहीं जर्मन एक्ट्रेस सुजेन बर्नेट ने भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनना चाहा। तो देख लीजिए कि सुजेन कितनी खूबसूरत लग रही हैं।  

बॉलीवुड एक्ट्रेस नग्मा ने भी साड़ी ट्रेंड में अपनी तस्वीर शेयर की।

बस इसी तरह ट्विटर ट्रेंड ने लोगों को खुश कर दिया था और उम्मीद है कि ऐसे ही ट्रेंड आने वाले समय में भी आएं। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।