herzindagi
Priyanka chopra Christian bridal outfit making video reveal

प्रियंका चोपड़ा का वेडिंग गाउन था अनोखा, जड़े थे 32 हजार मोती और 12 हजार क्रिस्‍टल्‍स

शादी के ठीक एक महीने बाद प्रियंका चोपड़ा के वेस्‍टर्न वेडिंग गाउन का मेकिंग वीडियो रिवील किया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि प्रियंका का ब्राइडल गाउन कैसे तैयार किया गया था। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2019-01-04, 11:20 IST

 1 और 2 दिसंबर 2018 को राजस्‍थान के जोधपुर स्थित उम्‍मेद भवन पैलेस में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस शादी के बंधन में बंधे थे। प्रियंका चोपड़ा की शादी जितनी रॉयल थी उससे भी ज्‍यादा रॉयल था उनका वेस्‍टर्न वेडिंग गाउन। जी हां, इस गाउन को विदेशी फैशन डिजाइनर राल्‍फ लॉरेन ने डिजाइन किया था। शादी के तुरंत बात राल्‍फ लॉरेन ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका की तस्‍वीर के साथ वेडिंग गाउन की मेकिंग डीटेल्‍स भी लिखी थीं, तब ही इस बात का अंदाजा हो गया था कि प्रियंका का यह ब्राइडल गाउन बेहद अनोखे तरीके से तैयार किया गया है। मगर, अब प्रियंका और निक की शादी के 1 महीने बाद राल्‍फ लॉरेन ने प्रियंका के ब्राइडल गाउन का मेकिंग वीडियो शेयर किया है। आइए जानते हैं किस तरह तैयार किया गया प्रियंका चोपड़ा वेस्‍टर्न वेडिंग गाउन। 

Priyanka chopra Christian bridal outfit making video reveal

1826 घंटों में तैयार हुआ वेडिंग गाउन 

अपनी क्रिश्‍चयन वेडिंग में प्रियंका चोपड़ा ने जो ब्राइडल गाउन पहना था उसकी खूबसूरती की चर्चा आज तक होती हैं। प्रियंका के ब्राइडल गाउन को डिजाइनर राल्‍फ लॉरेन ने बेहद अलग ढंग से डिजाइन किया था। प्रियंका का लहंगा पूरती तरह से पर्सनलाइज्‍ड था। इस लहंगे पर 8 नाम काढ़े गए थे। इतना ही नहीं इसे बनाने में मुंबई के 15 कारिगर लगे थे। यह गाउन पूरी तरह से हैंडमेड था। इसमें बहुत ही कॉम्‍प्‍लेक्‍स तकनीक का इस्‍तेमाल किया गया था और बहुत ही बारीक काम किया गया था।

Read more: प्रियंका के वेडिंग गाउन में लिखें हैं ये 8 खास शब्‍द, जो हैं उनके दिल के बेहद करीब

राल्‍फ लॉरेन ने अपने इंस्‍टा अकाउंट में एक मेकिंग वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्‍शन में उन्‍होंने इसकी पूरी डीटेल्‍स दी है। प्रियंका के गाउन में एप्लिक वर्क और थ्रेडवर्क किया गया है, जो कि शांटले लेस से इंस्‍पायर्ड था। प्रियंका के गाउन में 32000 पर्लसेंट सीक्‍वेंस, 5600 सीड बीड्स, 11632 स्‍वारोस्‍की क्रिस्‍टल्‍स लगे हुए थे। वहीं गाउन के कोट पर 135 साटन के बटन लगे हुए थे। इस ब्राइडल गाउन में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। 

Priyanka chopra Christian bridal outfit making video reveal

वेडिंग गाउन में लिखें हैं 8 बेहद खास शब्‍द

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंग्लिश वेडिंग में जो व्‍हाइट गाउन पहना उसे फेमस फैशन डिजाइनर राल्‍फ लॉरेन ने डिजाइन किया है। इस गाउन को कैसे तैयार किया गया है, इसकी डीटेल रॉल्‍फ लॉरेन ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्‍ट के जरिए शेयर की है। डिजाइनर ने बताया है कि प्रियंका ने जो गाउन पहना है उसमें महीन मोतियों का काम किया गया है। गाउन में हाई नेक कोट है जिस पर साटन के बटन लगे हुए हैं। गाउन में इन सबके अलावा हैंड एम्‍ब्रॉयडरी है और एम्‍ब्रॉयडरी के साथ ही इसमें प्रियंका चोपड़ा ने अपने दिल के सबसे क्रीब लोगों के नाम भी लिखवाए हैं।

Read more: वीडियो में देखें कैसे तैयार किया गया प्रियंका चोपड़ा का ‘वेडिंग लहंगा’

इस गाउन पर उनके मात-पिता के नाम के साथ शादी की डेट, फैमिली, होप और कम्‍पैशन जैसे शब्‍द भी लिखें हैं। इसके साथ ही प्रियंका ने कुछ प्रेज भी गाउन पर लिखवाए हैं। वहीं निक जोनस ने पर्पल लेबल डबल ब्रेस्‍टेड टक्‍सेडो सूट पहना है। निक के कोट पर प्रियंका की ड्रेस का पार्ट भी स्टिच किया गया है और इस पर उर्दू वर्ड ‘मेरी जान’ जिसका अंग्रेजी में अर्थ माई लाइफ होता है लिखा है। इस बारे में इंटरव्‍यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने खुद ही बताया है। प्रियंका ने कहा है, ‘अपनी ड्रेस को पर्सनलाइज्‍ड कराने के लिए मैनें उसमें काफी कुछ एड कराया है। यह सब कुछ मेरे दिल के बहुत करीब है।’ 

Priyanka chopra Christian bridal outfit making video reveal

इस खास मंत्र को भी प्रियंका ने करवाया वेडिंग गाउन में एम्‍ब्रॉयड्रेड 

प्रियंका भले ही वेस्‍टर्न कलर पसंद करती हों मगर इंडिया और इंडियन कलचर उनके दिल के बहुत ही करीब है। प्रियंका ने अपनी ड्रेस पर आठ शब्‍दों के अलावा ‘ओम नम: शिवाय’ भी लिखवाया है। भगवान शिव पर प्रियंका बहुत बिलीव करती हैं और इसी वजह से उन्‍होंने यह मंत्र अपने वेडिंग गाउन पर एम्‍ब्रॉयड्रेड करवाया है। इससे यह बात भी साबित हो जाती हैं कि विदेशी दुल्‍हे की दुल्‍हन बनने के बाद भी प्रियंका का अपने देश और उसके प्रति लगाव कम नहीं हुआ है। 

Read more: Priyanka-Nick Wedding Album: प्रियंका और निक की शादी इन तस्वीरों को देख आपको हो जाएगा यकीन, कितनी रॉयल थी उनकी शादी

डिजाइनर 50 साल में बनाए केवल 3 ही वेडिंग गाउन 

गौरतलब है कि प्रियंका की इंग्लिश वेडिंग गाउन को विदेशी फैशन डिजाइनर राल्‍फ लॉरेन ने डिजाइन किया था। जिस मैग्‍जीन ने प्रियंका चोपड़ा की वेडिंग की तस्‍वीरों को खरीदा था उसी मैग्‍जीन को दिए इंटरव्‍यू में प्रियंका ने इस बात का जिक्र किया है कि राल्‍फ लॉरेन ने अपने 50 साल के करियर में अब तक 3 वेडिंग ड्रेस ही डिजाइन की है और उनकी वेडिंग ड्रेस उनमें से एक है। इस बात के लिए प्रियंका ने खुद को बेहद खुशनसीब भी बताया है।

 

आपको बता दें कि मेट गाला में प्रियंका द्वारा पहना गया ट्रेंच कोट ड्रेस काफी पॉपुलर हुआ था और कोट ड्रेस राल्‍फ लॉरेन ने ही डिजाइन किया था। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।