पर्ल एक ऐसी चीज है जिसे किसी भी चीज को खूबसूरत बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ज्वेलरी, ड्रेस, फुटवियर के साथ-साथ आजकर हेयर स्टाइल में भी इसका यूज होने लगा है। अब इसे हैंडबैग के लिए भी इस्तेमाल किया जाने लगा है। इस तरह के बैग आपके बॉलीवुड एक्ट्रेस के पास अक्सर देखें होगे।
आप भी इन्हें खरीदकर अपने आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं, कौन सा साइज आपको कैरी करना है इसे भी आप अपने हिसाब से चूज कर सकती हैं। पर्ल बैग आपको छोटे और बड़े दोनों साइज में मिल जाएंगे। ये स्टाइल करने में आसान होंगे।
वाइट पर्ल हैंडबैग
वाइट पर्ल हर एक कलर के साथ अच्छे लगते हैं। इन्हें आप नाइट पार्टी या फिर डे पार्टी में भी ड्रेस, ज्वेलरी और फुटवियर में ट्राई कर सकती हैं। वाइट पर्ल से बने हैंडबैग भी आपको मिल जाएंगे। इस तरह के बैग क्लासी लुक देते हैं। इन क्लच को आप वन पीस ड्रेस, साड़ी या फिर लहंगे के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। ये कैरी करने में भी आसान होते हैं। इस तरह के बैग आपको मार्केट और ऑनलाइन दोनों जगहों पर मिल जाएंगे।
पर्ल स्ट्रिप हैंडबैग
अगर आप सिंपल हैंडबैग लेना पसंद करती हैं तो आप सिंपल सोबर पर्ल स्ट्रिप हैंडबैग खरीद सकती हैं। इस तरह के बैग में सिर्फ हैंडल ही पर्ल से बना हुआ होता है। पूरा बैग सिंपल होता है। इसे आप इवेंट पार्टी या फिर फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं। मार्केट में इसके बहुत अच्छे ऑप्शन आपको मिल जाएंगे। इस तरह के बैग आपको 1000 से 1500 की रेंज में आसानी से मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: आपका बैग भी बना सकता है आपको स्टाइलिश, अवसर के हिसाब से करें इसका चुनाव
बॉक्स स्टाइल बैग
आजकल बॉक्स हैंडबैग का ट्रेंड काफी चल रहा है। इस तरह के क्लच दिखने में क्यूट होते हैं। आप इन्हें कॉकटेल पार्टी के लिए ट्राई कर सकती हैं। पर्ल स्टाइल में अब आपको ये क्लच (स्टोन वर्क वाले क्लच) मिल जाएंगे। जिसमें आप अपना जरूरी सामान कैरी कर सकती हैं। इस तरह के क्लच के डिजाइन आपको ऑनलाइन सर्च करने पर मिल जाएंगे।
पोटली हैंड बैग
अगर आपको यूनिक डिजाइन के बैग स्टाइल करना पसंद है तो पोटली डिजाइन आपको पसंद आने वाला है। इस डिजाइन में आपको पर्ल पैटर्न बैग भी मिल जाएगा। इस तरह के डिजाइनर बैग तो आप अपने ऑफिस इवेंट में वेस्टर्न ड्रेस के साथ स्टाइल कर सकती हैं। साड़ी के साथ भी ये काफी अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें: आपकी पर्सनालिटी के हिसाब से कैसे हो हैंड बैग्स
बैग्स के लिए आप और भी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं, जो दिखने में भी क्लासी हो और किसी भी आउटफिट अच्छे से पेयर कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों