herzindagi
image

परिणीति चोपड़ा की तरह नए अंदाज में ट्राई करें लहंगा, जानें कैसे

अगर आपको भी ट्रेडिशनल के साथ-साथ वेस्टर्न लुक क्रिएट करना है, तो ऐसे में आप परिणीति चोपड़ा के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इससे आपका फैंसी लुक क्रिएट हो जाएगा।
Editorial
Updated:- 2025-02-11, 18:30 IST

पार्टी या फंक्शन में जाना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर ऐसे लुक को क्रिएट करते हैं, जिसे देखकर हर कोई तारीफ कर सके। साथ ही, स्टाइल के बारे में हमारे से जान सके। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप ऐसे एक्ट्रेस के लुक से आइडिया लें जो सबसे अलग आउटफिट को स्टाइल करती हैं। आजकल परिणीति चोपड़ा के लुक्स सबसे अलग नजर आ रहे हैं। इनके हर आउटफिट का स्टाइल तरीका ही अलग है। अगर आप भी इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो इनके लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह से इन्होंने लहंगे को वियर किया है।

ब्लेजर विद लहंगा

Lehenga blazer

हाल ही में परिणीति चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी में नजर आईं। शादी के फंक्शन के लिए उन्होंने ब्लेजर के साथ लहंगे को वियर किया हुआ है। इसे गजल गुप्ता ने डिजाइन किया था। इस लुक में वो काफी सुंदर नजर आ रही थी। हर किसी की नजरें उन्हीं पर टीकी हुई थी। अगर आपको भी इस तरह के लुक को रीक्रिएट करना है, तो इसके लिए प्रिंटेड डिजाइन वाले लहंगे को डिजाइन करवाएं। इसके ऊपर ब्लाउज की जगह अटैच ब्लेजर विद ब्लाउज क्रिएट कराएं। इससे आपका लहंगा अच्छा लगेगा।

लहंगे के साथ पहनें ज्वेलरी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Gazal Gupta (@gazalguptacouture)

लहंगा लुक अगर कंप्लीट करना है, तो ऐसे में जरूरी है कि आप इसके साथ ज्वेलरी स्टाइल जरूर करें। ऐसा इसलिए क्योंकि अलग डिजाइन वाली ज्वेलरी पहनने के बाद काफी अच्छी लगती है। इसमें उन्होंने चोकर सेट को वियर किया है। आप भी लेयर या चोकर दोनों तरह के सेट को वियर कर सकती हैं। इसके साथ कानों में इयररिंग्स और हाथों में कंगन पहनें। इससे आपका लुक सबसे अलग लगेगा।

इसे भी पढ़ें: Hina Khan Lehenga look: हिना खान के ये लहंगा लुक आप भी करें रीक्रिएट, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

मेकअप लुक रखें बोल्ड

Makeup look (7)

आप लहंगा अगर सिंपल पहन रही हैं, तो ऐसे में जरूरी है कि आप अपने मेकअप लुक को बोल्ड रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे लुक पहले से ज्यादा अच्छा लगता है। साथ ही, आप सुंदर लगती हैं। इसके लिए आप बोल्ड काजल को अपनी आंखों पर अप्लाई करें। हेयर स्टाइल को सिंपल रखें। इस तरह से रेडी होकर आप अच्छी लगेंगी।

इसे भी पढ़ें: शादी में लहंगा लुक लगेगा सुंदर, जब ये ब्लाउज डिजाइन करवाएंगी क्रिएट

इस बार ट्राई करें ये लुक। आप भी परिणीति चोपड़ा की तरह सुंदर दिखाई देंगी। साथ ह, आपको ज्यादा हैवी लहंगे के ऑप्शन को सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram/ Parineeti chopra

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।