महिलाएं अपनी सुंदरता को निखारने के लिए हर चीज का बखूबी से ध्यान रखती हैं। वह अपने आउटफिट, मेकअप और हेयर स्टाइल के साथ-साथ ज्वेलरी का भी काफी ख्याल रखती हैं। साथ ही ऐसा कहना गलत भी नहीं होगा कि ज्वेलरी को पहनने से उनकी खूबसूरती और बढ़ जाती है। इसके लिए वह कई तरह की ज्वेलरी बाजार से खरीदती हैं जैसे गोल्ड, सिल्वर, ब्लैक मेटल व व्हाइट मेटल आदि, लेकिन क्या आप जानते हैं, कि आप पेपर से भी ज्वैलरी बना सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे की इसके क्या फायदे होते हैं और ये कैसे बनाई जाती है।
फेस्टिव सीजन में आप अपने लुक को यूनिक दिखाने के लिए पेपर ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं। इसको बनाने के लिए आप को कलर क्विलिंग पेपर, फेविकोल, थिक शीट वाला पेपर की जरूरत है। अब आप इससे अलग अलग डिजाइन देकर अपने मन के हिसाब से बना लें। आप पेपर से इयररिंग, ब्रेसलेट, रिंग, नेकलेस तैयार कर सकती हैं। इसके सिंपल लुक के कारण लोग इसे काफी पसंद करते है। अगर आप इसे बाजार से खरीद रहीं हैं तो ये आपको 25 रुपए से लेकर 350 रुपए तक में आराम से मिल जाएगी।
पेपर ज्वेलरी के लिए पेपर का प्रयोग होता है। इससे प्रकृति को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।
इसे जरूर पढ़ें Jewellery Tips : 40 साल से ऊपर की महिलाएं ज्वेलरी चुनते समय रखें इन बातों का ख्याल,दिखेंगी लाजवाब
पेपर ज्वेलरी काफी सस्ती होती है। जिसके कारण इसे हर कोई पसंद करता है। आप इसे कुछ समय तक यूज करने के बाद फेक भी सकती हैं।
पेपर ज्वेलरी में आप अपने हिसाब से डिजाइन आसानी से क्रिएट कर सकती है। ये बाकी ज्वेलरी की तुलना में ज्यादा क्रिएटिव होती है। आप इसे घर पर भी बहुत आराम से बना सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें कुंदन से मिलती-जुलती है 'पच्चीकम ज्वेलरी', जानें इसका खास इतिहास
बहुत से लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है, ऐसे में उनके लिए पेपर ज्वेलरी बेस्ट ऑप्शन हैं। पेपर ज्वेलरी में क्रिस्टल, कुंदन, स्टोन, पेपर का इस्तेमाल किया जाता है, जो ज्वेलरी को अट्रैक्टिव बनाता है। साथ ही लोगों को इसे एलर्जी भी नही होती है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।