जब भी हम कहीं बाहर जाते हैं, तो कुछ अच्छा पहनने का ट्राई करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम भी सोचते हैं कि कहीं बाहर जाएं तो अच्छे से तैयार होकर जाएं। इसके लिए आप सिंपल साड़ी नहीं बल्कि पैंट साड़ी को वियर कर सकती हैं। इससे आपको इंडो वेस्टर्न आउटफिट स्टाइल करने को मिलेगा। इसमें आपको डिजाइन कई सारे मिल जाएंगे। जिसे वियर करके आप लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।
येलो प्रिंटेड पैंट साड़ी
आप येलो कलर की प्रिंटेड पैंट साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस फोटो में जो येलो कलर है इसे आप किसी भी इवेंट में स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको साड़ी का दुपट्टा प्लेन के साथ प्रिंटेड बॉर्डर मिलेगा। इसके साथ ब्लाउज औप पैंट प्रिंटेड डिजाइन में मिलेगी। इससे आपकी पूरी साड़ी अच्छी लगेगी। साथ ही, इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। इस तरह की साड़ी के साथ आप एक्सेसरीज को एड कर सकती हैं। साथ ही, अच्छा मेकअप लुक क्रिएट करके परफेक्ट लग सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको 1,000 से 2,000 रुपये में मिल जाएगी।
ब्लू कलर पैंट साड़ी
अगर आपको कुछ यूनिक ट्राई करना है, तो इसके लिए आप ब्लू कलर पैंट साड़ी स्टाइल कर सकती हैं। इससे लुक अच्छा लगेगा। इसमें आपको साड़ी का पल्लू और पैंट प्लेन मिलेगी। लेकिन ब्लाउज हैवी वर्क में मिलेगा। इसकी वजह से आप इसे किसी भी फंक्शन या पार्टी में स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें, तो इसमें एक्सेसरीज भी ऐड कर सकती हैं। इससे आप सुंदर नजर आएंगी। इस तरह की साड़ी आपको मार्केट में 1,000 से 2,000 में ही मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: लिनेन साड़ी की इस तरह करें देखभाल
व्हाइट कलर पैंट साड़ी
आप व्हाइट कलर की पैंट साड़ी को भी स्टाइल कर सकती हैं। पहनने के बाद यह साड़ी भी अच्छी लगेगी। साथ ही, इसमें लुक काफी एलीगेंट लगेगा। इसमें आपको पल्लू और नीचे की पैंट में फ्रिल डिजाइन मिलेगा। साथ में ब्लाउज प्रिंटेड मिलेगा। इसके साथ एक बेल्ट भी मिलेगी। इससे आप पल्लू को अच्छे से ड्रेप कर सकती हैं। इस तरीके से साड़ी पहनकर आपका लुक अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 1,000 से 1,500 में मिल जाएगी।
इस बार आप सिंपल साड़ी की जगह पैंट साड़ी को स्टाइल करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: सिल्क साड़ी के ये अमेजिंग कलेक्शन करें स्टाइल, लगेंगी गॉर्जियस
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Intagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों