herzindagi
open hair styles for new year party hindi

न्यू ईयर पार्टी के लिए सिर्फ 5 मिनट में करें ऐसे हेयर स्टाइल्स

न्यू ईयर पार्टी के लिए खासकर वेस्टर्न ड्रेसेस ही पहनी जाती हैं और ऐसे लुक के साथ ओपन हेयर स्टाइल बेहद खूबसूरत नजर आता है।
Editorial
Updated:- 2022-12-29, 18:04 IST

स्टाइलिश दिखना हम सभी चाहते हैं और इसके लिए हम ऑउटफिट से लेकर मेकअप तक सभी चीजें अप-टू-डेट भी रखते हैं। वहीं इन सब चीजों में लगे रहने के कारण कई बार हम अपने लुक के हिसाब से सही हेयर स्टाइल नहीं ढूढ़ पाते हैं और कंफ्यूज होकर बालों को स्टाइल ही नहीं कर पाते हैं।

वहीं नया साल लगभग आने ही वाला है और इस दिन होने वाली पार्टी में जाने के लिए हम ज्यादातर वेस्टर्न ऑउटफिट पहनना पसंद करते हैं। बता दें कि वेस्टर्न ऑउटफिट के साथ ज्यादातर ओपन हेयर स्टाइल को पसंद किया जाता है। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ ऐसे हेयर स्टाइल जो केवल 5 मिनट में बन जाएंगे। बता दें कि इन हेयर स्टाइल को आप न्यू ईयर पार्टी के लिए कर सकती हैं ट्राई।

फ्रंट ब्रेड हेयर स्टाइल

front braid for new year

इस तरह का हेयर स्टाइल आप शोर्ट फ्लेयर ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं। इस तरह में आप डबल के अलावा मल्टी-लेयर में भी ब्रैड बना सकती हैं। आप चाहे तो फ्रंट में इस तरह की ब्रेड बनाकर पीछे की हाफ बन भी बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : न्यू इयर पार्टी के लिए परफेक्ट हैं ये आउटफिट्स, आप भी कर सकती हैं ट्राई

हाफ बन हेयर स्टाइल

half bun for new year

अगर आप कॉर्ड ऑउटफिट पहन रही हैं तो इस तरह का हाफ बन हेयर स्टाइल आपको एक परफेक्ट लुक देने में मदद करेगा। अगर आपका माथा चौड़ा है तो आप चाहे तो फ्रंट में फ्लिक्स छोड़ सकती हैं। बता दें कि इस तरह का हाफ बन काफी मेसी लुक देने में मदद करता है। (1000 रुपये में मिल जाएंगे वेस्टर्न ड्रेस के ये डिजाइंस)

ट्विस्टिंग ब्रेड हेयर स्टाइल

twisting braid new year

अगर आप फ्लोरल ड्रेस पहन रही हैं तो इस तरह का हेयर स्टाइल आपके लुक को आकर्षक बनाने में मदद करेगा। इस तरह के हेयर स्टाइल में आप चाहे तो कलरफुल पिंस लगा सकती हैं। वहीं अगर आप चाहे तो केवल साइड हेयर में ट्रिपल लेयर में भी इस तरह की ट्विस्टिंग ब्रेड बना सकती हैं। (स्लीक हेयर स्टाइल के नए लुक्स)

इसे भी पढ़ें : दिखना चाहती हैं अपनी कॉकटेल नाइट में अप-टू-डेट तो ऐसे चुनें हेयर स्टाइल

पिनअप हेयर स्टाइल

pin up hair style new year

अगर आप वेवी कर्ल्स पसंद करती हैं तो इस तरह का हेयर स्टाइल आपके लिए परफेक्ट रहेगा। बता दें कि इस तरह के हेयर लुक को आप लॉन्ग या शॉर्ट किसी भी तरह के ऑउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। अगर आप चाहे तो केवल पफ बना कर भी पिनअप कर सकती हैं और बची लेंथ को ओपन छोड़ सकती हैं।

 

इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए गए न्यू ईयर पार्टी के लिए ओपन हेयर स्टाइल्स के ये लेटेस्ट लुक्स पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें। 

 

Image Courtesy : pinterest, instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।