मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव के चलते आज बॉलीवुड के सभी बड़े सेलिब्रिटी ने कूल ट्रेंड अपनाना शुरू कर दिया है और जिसकी व्याख्या कई बड़े-बड़े डिजाइनरों ने भी की है। Flared pants, हॉफ साड़ी और thigh-high slits कुछ अनकंवेंशनल ट्रेंड है, जो आजकल काफी ट्रेंड में हैं। हालांकि यह ट्रेंड पुराने है, लेकिन आज भी यह सेलिब्रिटी द्वारा बेहद पसंद किये जा रहे हैं। ऑफ-शोल्डर निश्चित रूप से एक ऐसा ही ट्रेंड है, जो बहुत ही पुराना होने के बावजूद आज भी सेलेब्स द्वारा पसंद किया जा रहा है।
समर ने दस्तक दे दी है, हम समझते हैं कि आने वाले सीजन के लिए आपको अपने वार्डरॉब को फिक्स कर लेना चाहिए। आप वार्डरॉब में ब्रिजी टॉप्स, क्रिस्प शर्टस और स्कार्ट ड्रेस के साथ-साथ ऑफ-शोल्डर को भी चुन सकती है, जो एवरग्रीन हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से बेहतर प्रेरणा आपको इस बारे में भला किस से मिल सकती है।
कवर स्टोरी में सोनल चौहान
![sonal chahaun off sholder top in]()
Image Courtesy: HerZindagi
हालांकि वह बिग स्क्रीन पर बहुत ज्यादा पॉपुलर नहीं हैं लेकिन फिर भी सोनल अपने स्टाइल को लेकर हमेशा सबसे अलग लगती हैं। हमें उनका यह पेस्टल कलर को ऑफ शोल्डर वाइट डेनिम के साथ बहुत अच्छा लग रहा है। यह निश्चित रूप से एक अजीब विकल्प के रूप में लग सकता है, लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से अपनाते हैं, तो आप गर्मियों के लिए खुद को तैयार कर सकती हैं। अगर आप एक्सपेरिमंट नहीं करना चाहती हैं तो आप इसे ट्राउजर और स्कर्ट के साथ पेयर कर सकती हैं। इसके अलावा, इसके साथ आप वाइट स्नीकर्स को पहनना ना भूलें।
दिशा पटानी कूल, क्रॉप, ऑफ-शोल्डर टॉप में
![disha patani off sholder top in]()
Image Courtesy: HerZindagi
बॉगी-2 की स्टार अपने चरित्र को बाखूबी निभा रही हैं, यहां तक कि ऑफ स्क्रीन में भी सबसे अलग लगी है। साबूत चाहती हैं? अपने साथी को-स्टार टाइगर के साथ उनके लेटेस्ट परर्फोंमेन्स ने उन्हें समर लुक में रनर बना दिया है। वह इसमें बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं, अब गर्मी में वह क्या पहनती हैं उनकी मर्जी है। हमें उनका यह पेस्टल, ऑफ शोल्डर, क्रॉप टॉप डेनिम स्कर्ट के साथ बहुत पसंद आ रहा है। आप इस लुक के बारे में क्या सोचते हो?
ज़ूम बर्ग में उर्वशी रौतेला
![urvashi off sholder top in]()
Image Courtesy: HerZindagi
अगर कोई एक्ट्रेस जो किसी भी तरह के ग्लैमर को बराबर कैरी कर सकती है तो वह उर्वशी हैं। हां हम सब इससे सहमत हैं कि वह ए-ग्रेड बॉलीवुड दिवा बनने में भला ही छिपी हो सकती है, लेकिन उनका स्टाइल निश्चित रूप से हाई है। पिछले हफ्ते उन्होंने येलो कैनरी लहंगा पहना था इस हफ्ते उन्होंने ज़ूम बर्ग की ऑलिव ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहनी है। अब उनकी चंचलता की बात करते समय हमें उर्वशी को पूरे मार्क्स देने होंगे। मूवीस आती है और जाती है, लेकिन स्टाइल बना रहता है और वह निश्चित रूप से उस पर विश्वास करती है।
MadGlam में सोहा अली
![soha ali off sholder top in]()
Image Courtesy: HerZindagi
करीना की ननंद, सोहा को भला कौन नहीं जानता है। अपने स्टाइल को लेकर वह भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। क्रिस्पी वाइट शर्ट, डेनिम और सॉफ्ट कलर उसका सिग्नेचर स्टाइल है। पिछले हफ्ते हमने उन्हें मुंबर्ह में एक समारोह में स्पॉट किया। जिसमें उन्होंने MadGlam द्वारा बनी बेज कलर की ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहनी हुई थी। अगर आप सोचती हैं कि ऑफ-शोल्डर केजुअल फैशन कैनवस का हिस्सा है तो दो बार सोचो।
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा esse कपड़ों में
![Shilpa shetty off sholder top in]()
Image Courtesy: HerZindagi
जब वह हेल्दी फूड नहीं बनाती हैं, तो वह neo-ethnic saree में स्पाइसी दिख रही होती है या रियालिटी शो में मजा कर रही होती है, शिल्पा हमें कुछ केजुअल फैशन लक्ष्य दे रही होती है। कुछ दिनों पहले उन्हें ब्राउन और सफेद बेल्ट Esse क्लोदिंग ड्रेस में स्पॉट किया गया था। जो हम उनमें देखना पसंद करते है वह उनकी विविधता, बनावट, सिलहेट्स और कट्स है। हालांकि शिल्पा esse के साथ बहुत आकर्षक लग रही है और उनका ऑफ शोल्डर टॉप कंधे से बिल्कुल फिट लग रहा है।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों