herzindagi
nita ambani wearing rangkat banarasi saree

Nita Ambani Banarasi Saree: नीता अंबानी की पहनीं बनारसी सिल्क साड़ी में छिपी है वाराणसी की कला, जानें क्या है इसकी खासियत

सेलिब्रिटीज आए दिन अपने लुक्स से दर्शकों को चौंकाने में कोई कसर अन्हीं छोड़ते हैं। वहीं आजकल नीता अंबानी के स्टाइलिश लुक्स को बेहद पसंद किया जा रहा है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-07-12, 16:36 IST

स्टाइलिश दिखना हम सभी को पसंद होता है। वहीं नीता और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे की शादी के फंक्शन में अंबानी लेडीज के स्टाइलिश लुक्स सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसे में हाल ही में नीता अंबानी का बनारसी सिल्क साड़ी लुक काफी पसंद किया जा रहा है।

आइये जानते हैं क्या है इस साड़ी की खासियत और जानेंगे इसपर बने डिजाइन से जुड़े कुछ रोचक बातें- 

नीता अंबानी का साड़ी लुक 

nita ambani banarasi saree

नीता अंबानी को बनारसी सिल्क साड़ी पहनना बेहद पसंद है। वहीं इस खूबसूरत सिल्क साड़ी को स्वदेश इंडियन और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इस साड़ी में कई तरीके का वर्क किया गया है।

नीता अंबानी के साड़ी लुक की क्या है खासियत 

मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई यह साड़ी को रंगकाट साड़ी कहा जाता है। बता दें कि नीता अंबानी ने वाराणसी शहर से इंस्पायर होकर इस साड़ी को खुद कस्टमाइज करवाया है। बता दें कि इस साड़ी में रंगकाट डिजाइन पर चौक जाल डिजाइन के पैटर्न को बनाया गया है। इस साड़ी में कुल 28 चौक के डिजाइन को बनाया गया है। चौक जाल बनाने के लिए साड़ी पर काफी बारीकी से कढ़ाई की गई है और अलग-अलग पैटर्न को कढ़ाई करके बनाया गया है।

nita ambani banarasi saree design

बॉर्डर वर्क की बात करें तो जरी वर्क से साड़ी को आकर्षक और रॉयल लुक दिया गया है। इसके अलावा ब्लाउज पर भी गोल्डन कलर से कढ़ाई वर्क किया गया है। देखने में यह मल्टी-कलर रंगकाट डिजाइन साड़ी नीता अंबानी के लुक में चार चांद लगाने का काम कर रही है। इस साड़ी को बनाने में 6 महीने से भी ज्यादा का समय लगा है। 

 

अगर आपको नीता अंबानी का यह  पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।