ब्रा के बारे में आप क्या जानती हैं? हो सकता है कि यह सवाल थोड़ा अटपटा लगे, लेकिन इस कॉमन चीज से जुड़ी जानकारी शायद आपको ना पता हो। जैसे ब्रा असल में शॉर्ट फॉर्म है और इसका फुल फॉर्म ब्रेजियर (brassiere/brassière- french) है। एक रिपोर्ट मानती है कि लगभग 70% महिलाएं गलत साइज की ब्रा पहनती हैं। अब अगर हमें इसके साइज और फुल फॉर्म के बारे में ही नहीं पता, तो हो सकता है इससे जुड़े कुछ मिथकों पर भी हम यकीन करते हों।
हम अपने शरीर के बाकी अंगों और उनसे जुड़े कपड़ों और आभूषणों को लेकर बहुत ही ज्यादा वोकल होते हैं, लेकिन ब्रा और ब्रेस्ट की बातों पर बिल्कुल चुप्पी साध लेते हैं। आज हम ऐसे मिथकों की बात करने जा रहे हैं जिन पर कई लोग यकीन करते हैं।
ऐसी मान्यता है कि ब्रा हर वक्त पहने रहने से आपके ब्रेस्ट टाइट रहते हैं। पर ऐसा बिल्कुल नहीं है। हर वक्त ब्रा पहने रहना थोड़ा अनकंफर्टेबल भी हो सकता है। साथ ही समय के साथ-साथ आपके ब्रेस्ट ढीले हो ही जाते हैं। ऐसे में ब्रा पहने रहने से ना सिर्फ कमर और पीठ दर्द हो सकता है, बल्कि ब्रा फैट भी बढ़ सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- क्या आप जानते हैं ब्रा का फुल फॉर्म? इन फैक्ट्स के बारे में शायद आपको न पता हो
आप अगर गूगल सर्च करेंगी, तो भी यह सवाल पॉप करेगा। अंडरवायर ब्रा को लेकर कई तरह के मिथक हैं और इनमें से एक सबसे बड़ा है कि अंडरवायर ब्रा पहनने से कैंसर होता है। ऐसा कोई भी फैक्ट नहीं है। किसी भी रिसर्च में ऐसा नहीं बताया गया है कि अंडरवायर ब्रा पहनने से कैंसर होता है। हां, ऐसा हो सकता है कि बहुत टाइट अंडरवायर ब्रा आपके ब्रेस्ट टिश्यू में दर्द का कारण बन जाए।
अलग-अलग ब्रा डिजाइन्स आपके कम्फर्ट और स्टाइल के हिसाब से बनाए जाते हैं। ऐसा नहीं है कि अगर आप स्पोर्ट ब्रा पहनती हैं, तो वो सिर्फ बड़े ब्रेस्ट के लिए ही अच्छी होगी।
महिलाओं के गलत साइज की ब्रा पहनने का एक कारण यह भी है कि वो अपना साइज नहीं अपडेट करवाती हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आपका ब्रा साइज 3-4 महीने में ही बदल जाए। आपका कप साइज और बैंड साइज दोनों ही बदल सकते हैं। इसलिए हर 6 महीने में अपना ब्रा साइज नापना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं के लिए बेस्ट होती हैं ये 5 तरह की ब्रा
ऐसा बिल्कुल भी नहीं है और यह एक फैशन ब्लंडर है जिस पर सब यकीन करते हैं। अगर आपको लगता है कि कुछ ऐसा हो जिससे आपकी ब्रा विजिबल ना हो, तो आपको अपनी स्किन से मैच करती हुई ब्रा पहननी चाहिए। ऐसे में आपकी ब्रा कम दिखेगी।
न्यूड ब्रा भी कई पारदर्शी कपड़ों से झलकती है, लेकिन अधिकतर कपड़ों पर चल जाएगी। न्यूड ब्रा में भी कई शेड्स मार्केट में मिल जाएंगे।
ऐसा नहीं है। आप ब्रा को बाकी कपड़ों के साथ भी धो सकती हैं और डेलिकेट सेटिंग में मशीन वॉश भी कर सकती हैं। ब्रा का शेप हार्ड वॉश से खराब होता है। अगर आप उसे सभी कपड़ों के साथ मशीन में डाल रही हैं, तो ध्यान रखें कि कपड़े लाइट वेट हों और बहुत हार्ड डिटर्जेंट ना इस्तेमाल हो।
आप यह जरूर समझें कि ब्रा का शेप और साइज बहुत ही जरूरी होता है। गलत साइज की ब्रा आपकी पीठ के साथ-साथ आपकी ब्रेस्ट हेल्थ के लिए भी ठीक नहीं होती।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।