Mouni Roy Saree Look: एक्ट्रेस के साड़ी लुक हैं बेहद खास, आप भी करें रीक्रिएट

एक्ट्रेस मौनी रॉय का हर लुक बेहद खास होता है। इनके इस लुक को रीक्रिएट करके आपका लुक अच्छा लगेगा। 
image

एक्ट्रेस मौनी रॉय की एक्टिंग को हर कोई पसंद करता है। उनके लुक्स भी हर किसी को अच्छे लगते हैं। इसी वजह से जब भी वो कोई आउटफिट के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को शेयर करती हैं, तो वो सुंदर नजर आती हैं। इस बार वो साड़ी लुक में सबसे ज्यादा नजर आ रही हैं। इनमें वो सुंदर दिखाई दे रही हैं। अगर आपको भी इनके लुक्स पसंद आ रहे हैं, तो इसे आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं। इससे आप सुंदर नजर आएंगी। साथ ही, आपका लुक अच्छा लगेगा।

मौनी रॉय का ब्लैक साड़ी लुक

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)

अगर आपको कुछ अलग ट्राई करना है, तो इसके लिए आप मौनी रॉय के इस साड़ी लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तस्वीर में उन्होंने ब्लैक कलर की पिंक बॉर्डर और व्हाइट प्रिंट वाली साड़ी को स्टाइल किया है। इसमें वो सिंपल और सुंदर नजर आ रही हैं। साथ में उन्होंने कट स्लीव्स ब्लाउज को स्टाइल किया है। इस तरह की साड़ी में उनका लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है। आप भी इस तरह की प्रिंटेड साड़ी को मार्केट से खरीदकर अलग तरह की ज्वेलरी के साथ वियर कर सकती हैं। इसमें आप भी एक्ट्रेस की तरह सुंदर लगेंगी।

मौनी रॉय का व्हाइट साड़ी लुक

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)

अगर आप व्हाइट कलर को पसंद करती हैं, तो मौनी रॉय के इस साड़ी लुक को भी रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें भी आप इनकी तरह खूबसूरत लगेंगी। इस तस्वीर में उन्होंने व्हाइट कलर साड़ी को ब्लैक लेस वर्क और पैच वर्क के साथ वियर किया है। इसके साथ लेस डिजाइन वाले ब्लाउज को पहना है। इस तरह की साड़ी में उनका लुक 70 से 80 के दशक की हिरोइन जैसा लग रहा है। आप भी अपने पार्टी लुक को अलग तरह से क्रिएट करने के लिए इसे ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Old Saree To Dress: पुरानी साड़ी से बनाएं हजारों रुपये में मिलने वाली ये डिजाइनर इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस

मौनी रॉय का ब्लू साड़ी लुक

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)

आप मौनी रॉय के इस ब्लू साड़ी लुक को भी रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने सीक्वेंस वर्क वाली साड़ी को स्टाइल किया है, जिसमें बीड्स वर्क का भी खास ध्यान रखा गया है। इसके साथ स्ट्रेपलेस ब्लाउज को पहना है। इस साड़ी में उनका लुक स्टाइलिश लग रहा है। मौनी रॉय की इस साड़ी को मोनिशा जयसिंह (Monisha Jaising) ने डिजाइन किया है। आप भी इस तरह की साड़ी का फैब्रिक खरीदकर इसे डिजाइन करा सकती हैं या मार्केट से जाकर 1,000 से 2,000 रुपये में खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: सिंपल लुक के लिए स्टाइल करें प्रिंटेड ऑर्गेंजा साड़ी, देखें डिजाइंस

इस बार एक्ट्रेस के इन साड़ी लुक पर डालें नजर और किस तरह से लुक को क्रिएट करें इसके बारे में सोचे। इससे आपका लुक एक्ट्रेस की तरह सुंदर लगेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP