साड़ी एवरग्रीन फैशन हैं और कई सारे मौके पर महिलाएं साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं। वहीं अगर आप समर सीजन में साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो आप चंदेरी साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन वाली चंदेरी साड़ियां दिखाने जा रहे हैं जिन्हें आप पार्टी समेत कई सारे खास मौके पर वियर कर सकती हैं।
ब्लॉक प्रिंट चंदेरी सिल्क साड़ी
अगर आप सिंपल नजर आना चाहती हैं तो इस तरह की ब्लॉक प्रिंट चंदेरी वाली साड़ी वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी में जहां आप खूबसुरत नजर आएंगी तो वहीं आपका सबसे अलग भी नजर आएगा। वहीं इस साड़ी के साथ आप फुटवियर में हील्स या मोजरी पहन सकती हैं साथ ही ज्वेलरी में आप इस साड़ी के साथ कुंदन का नेकलस वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी आप ऑनलाइन ले सकती है साथ ही ऑफलाइन भी आपको ये साड़ी कई सारे डिजाइन में 1000 तक की कीमत में मिल जाएंगी।
कॉटन चंदेरी साड़ी
रॉयल लुक के लिए आप इस तरह की साड़ी वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी में भीड़ से अलग नजर आएंगी। वहीं इस साडी में अपन लुक कंप्लीट करने के लिए आप झुमके और सिंपल नेकलेस पहन सकती हैं। वही इस साड़ी के साथ आप फुटवियर में आप मोजरी या फ्लैट्स स्टाइल कर सकती हैं। वहीं यह साड़ी आपको आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह 1500 तक की कीमत में मिल जाएंगी।
सिल्क चंदेरी साड़ी
यह साड़ी भी आप किसी भी खास मौके पर पहन सकती है। यह साड़ी आपको सऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह मिल जाएंगी जिसे आप 1000 तक की कीमत में खरीद सकती हैं। इस साड़ी के साथ ब्लैक कलर की हील्स या फ्लैट्स पहन सकती हैं साथ ही अगर आप इस साड़ी के हिसाब से ज्वेलरी पहनगी तो आप काफी सुंदर नजर आएंगी। वहीं इस तरह की साड़ी आपको 1200 तक की कीमत में मिल जाएंगी।
इसे भी पढ़ें:Saree Fashion: लुक चेंज करने के लिए पहनें माहेश्वरी साड़ी, दिखेंगी सबसे सुंदर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें
Image credit- myntra, amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों