
सूट पहनना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर ऐसे डिजाइंस वाले सूट को खरीदते हैं, जो पहनने के साथ-साथ दिखने में अच्छे लगें, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि रेडीमेड सूट हमेशा अच्छे ही डिजाइन में मिले। ऐसे में अगर आप इसमें कुछ अलग ऐड करना चाहती हैं, तो इसके लिए लेस के अलग-अलग डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं, जिसे वियर करके आपका लुक खूबसूरत नजर आए। आइए बताते हैं किस तरह की लेस डिजाइंस से आप सूट को डिजाइनर बना सकती हैं।
आप सूट को डिजाइनर टच देने के लिए आप मिरर वर्क लेस डिजाइन को लगा सकती हैं। इस तरह के लेस में आपको गोटे के साथ मिरर वर्क मिलेगा। ऐसे में आप इसे नेकलाइन, स्लीव्स और कुर्ती के नीचे वाले हिस्से में लगा सकती हैं, जिससे आपका सूट और भी सुंदर नजर आएगा। आपको इस तरह की लेस मार्केट में आसानी से मिल जाएगी, जिसे आप सही मीटर के हिसाब से खरीद सकती हैं।

आपका सूट अगर सिंपल है, तो ऐसे में आप इस तस्वीर में नजर आने वाली पॉमपॉम डिजाइन लेस को लगा सकती हैं। इस तरह की लेस आपके स्लीव्स पर ज्यादा अच्छी लगती है। साथ ही आप इसे अपने दुपट्टे पर भी लगा सकती हैं, ताकि आपका लुक अच्छा नजर आए। इस तरह के पॉमपॉम आपको व्हाइट से लेकर मल्टी कलर डिजाइन में मिल जाएंगे, जिसे आप सूट कलर के हिसाब से ले सकती हैं। आपको यह लेस 40 से 80 रुपये प्मीरति टर के हिसाब से मिल सकती है।

सूट को नया टच देने के लिए आप हैवी वर्क वाली लेस को लगा सकती हैं। इस तरह की लेस आप सिंपल प्लेन सूट में लगा सकती हैं। इसे लगाने के बाद आपका सूट शादी में पहनने के लिए रेडी हो जाएगा। साथ ही इसके बाद आपको ज्यादा चीजें ऐड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे ही आपका सूट अच्छा लगेगा। इसे आप सूट की किनारी और स्लीव्स पर लगाएं। आप इसे सलवार में लगा सकती हैं, ताकि आपका सूट अलग नजर आए।

यह भी पढ़ें- Lace Designs: नेकलाइन से लेकर स्लीव्स तक, सिंपल आउटफिट को खूबसूरत बनाएंगे ये लेस डिजाइंस, जानें कैसे करें पसंद
आप सूट पर लगाने के लिए पेस्टल डिजाइन वाली लेस लगा सकती हैं। इस तरह की लेस लगने के बाद अच्छी लगती है। इस तरह की लेस आप पूरे सूट पर लगा सकते हैं। इससे आपका सूट त्योहारों पर पहनने के लिए अच्छा लगेगा। आपको इस तरह की लेस को लगाने के बाद ट्राई करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- छोटी और मोटी गर्दन वाली दुल्हनों पर अच्छे नहीं लगते ये नेकलेस डिजाइंस, ब्राइडल ज्वेलरी चुनते समय न करें ये गलती
इस बार आप इन लेस को डिजाइंस ट्राई करना चाहिए। लेस के अलग-अलग डिजाइंस आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे, जिन्हें आप मीटर के हिसाब से खरीद सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Amazon, Flipkart
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।