herzindagi
Slim kurti designs

अगर दिखना चाहती हैं पतली तो इस तरह से स्टाइल करें कुर्ती

पतला दिखना हर महिला को पसंद होता है। ऐसे में आपको इन कुर्ती डिजाइन को एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2023-06-23, 15:33 IST

कई महिलाएं होती हैं जो अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान रखती हैं। इसके लिए कुछ डाइट को फॉलो करती हैं तो कोई अपना कपड़े पहनने का तरीका चेंज कर लेती हैं। फिर भी हम पतले नजर नहीं आते हैं। इसकी वजह से हमारा मोटिवेशन कम हो जाता है। कई लोग लोग हैं जो हमें अलग-अलग सजेशन देते हैं कि, ऐसा करना सही होगा। इस तरीके का कार्य भी किया जा सकता है।

लेकिन फिर भी हमारी बॉडी पर कोई असर नहीं होता है। ऐसे में आपको इन कुर्ती डिजाइन को स्टाइल करना चाहिए। इसमें आप पतली भी नजर आएंगी। साथ ही लंबी भी दिखाई देंगी।

कोटी डिजाइन कुर्ती

koti kurti designs

अगर आपको पतला नजर आना है तो इसके लिए आपको कोटी डिजाइन वाली कुर्ती को स्टाइल करना जरूर चाहिए। इस तरह की कुर्ती में आप सिंपल डिजाइन को वियर करें। इसमें जो कलर चूज करें वो डार्क हो, इसमें आप पतली भी नजर आएगी, साथ ही दिखने में भी खूबसूरत दिखाई देंगी। आप चाहे तो कुर्ती के साथ पेयर कोटी को भी स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन आपको सबसे अच्छा ऑनलाइन मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: मोनोक्रोम आउटफिट में स्टनिंग दिखने के लिए इन टिप्स की लें मदद

फ्रंट स्लिट कुर्ती

Front slit kurti

अगर आपको पतला दिखना है तो इसके लिए आपको फ्रंट स्लिट कुर्ती को स्टाइल करना चाहिए। ये डिजाइन हर एक लड़की पहनना पसंद नहीं करती है। लेकिन आपको ट्राई करना चाहिए इसके लिए आपका स्लिट मैक्सी टॉप का ऑप्शन भी ट्राई कर सकती हैं। कलर ऑप्शन को आप अपनी पसंद के हिसाब से चुने। साथ ही इस बात का भी खास ध्यान रखें की इसमें होने वाला वर्क ज्यादा हैवी न हो। वरना लुक बेकार हो सकता है।

इस बात का ध्यान रखें की इन कुर्ती के साथ आप लैगिंग या फिर जींस को स्टाइल करें।

टिप्स: इस तरह की कुर्ती आपको मार्केट और ऑनलाइन मिल जाएगी। 

लॉन्ग कुर्ती डिजाइन

Long kurti designs

कई बार हम ज्यादा प्लेयर वाली कुर्ती खरीद लेती हैं। इस बार आपको इन कुर्ती को न खरीदकर सिंपल लॉन्ग कुर्ती लेनी है। जिसको पहनकर आप पतली लग सके। इस तरह के डिजाइन आपको सिंपल से लेकर हैवी वर्क वाली में मिल जाएंगी। 

इसे भी पढ़ें: नेहा धूपिया के स्टाइलिश मैटरनिटी ऑउटफिट्स का जवाब नहीं, देखें तस्वीरें

इन बातों का रखें ध्यान

आपको लाइट कलर को स्टाइल नहीं करना चाहिए।

कपड़ा मोटा नहीं होना चाहिए।

कुर्ती में हैवी वर्क नहीं होना चाहिए।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

Credit- Myntra

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।