Lehenga Designs:शादी का सीजन शुरू हो गया है और शादी के दिन के लिए महिलाएं स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक के लिए लहंगा स्टाइल करना ज्यादा पसंद करती हैं। लहंगा शादी के मौके पर पहनने के लिए महिलाओं की पहली पसंद है और ये ही वजह है कि इस दिन के लिए बेस्ट से बेस्ट से लहंगे का चुनाव करती है। वहीं शादी जैसे खास मौके पर अगर आप लहंगा पहनने का सोच रही हैं और स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक चाहती हैं तो आप ये खूबसूरत डिजाइन वाले कलीदार लहंगा स्टाइल कर सकती हैं। ये कलीदार लहंगे आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेंगे साथ ही आपका लुक रॉयल भी नजर आएगा।
ऑर्गेंजा कलीदार लहंगा
अगर आप लाइट कलर में कुछ पहनने का सोच रही हैं तो आप इस तरह का ऑर्गेंजा फैब्रिक वाला कलीदार लहंगे का चुनाव कर सकती हैं। इस पिस्ता कलर के लहंगे में हैवी वर्क किया है जो शादी के मौके पर पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। वहीं इसके साथ जो पिंक कलर का दुप्पटा है वो लुक में चार चांद लगाने का काम करेगा। इस तरह का कलीदार लहंगा आपको कई सारे कलर और डिजाइन ऑप्शन में मिल जाएगा जिसे आप 5,000 से 10,000 रुपये में खरीद सकते हैं।
इस लहंगे के साथ आप हैवी ज्वेलरी वियर कर सकती हैं या चोकर स्टाइल वाली ज्वेलरी भी स्टाइल कर सकती हैं।
लाइट कलर में आप इस तरह का कलीदार लहंगा भी वियर कर सकती हैं जो स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है।
मल्टी कलर कलीदार लहंगा
यह मल्टी कलर कलीदार लहंगा भी शादी के मौके पर न्यू लुक और स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है। यह लहंगामल्टी कलरमें है और इसमें बेहद ही खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई है। इस तरह का लहंगा आपको कई सारे डिजाइन ऑप्शन के साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों पर मिल सकता है। इस लहंगे को आप 8,000 से 12,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।
इस लहंगे के साथ आप स्टोन वर्क वाली ज्वेलरी वियर कर सकती हैं
सेक्विन्स वर्क कलीदार लहंगा
रॉयल लुक के लिए आप इस तरह के सेक्विन्स वर्क वाले कलीदार लहंगे का चुनाव कर सकती हैं। इस लहंगे में सेक्विन्स वर्क किया हुआ है ये लाइट और डार्क ब्लू कलर में है। यह लहंगा आपके लुक को स्टाइलिश और ग्लैमरस बनाने में मदद करेगा और इस लहंगे को आप 10,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।
इस लहंगे के साथ आप पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।
अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं तो आप इस तरह का कलीदार लहंगा भी स्टाइल कर सकती हैं जो स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है।
इसे भी पढ़ें- Designer Lehenga : वेडिंग फंक्शन के लिए बेस्ट हैं ये डिजाइनर लहंगे
अगर आपको कलीदार लहंगे के ये खूबसूरत डिजाइन और इन्हें स्टाइल करने के टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image credit-myntra, nykaafashion,womensfashionmart,taruntahiliani, kreeva
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों