herzindagi
jewellery with golden colour dress

गोल्डन कलर आउटफिट्स के साथ स्टाइल करें ये ज्वेलरी, लुक लगेगा क्लासी

 गोल्डन कलर आउटफिट के साथ आप जब ज्वेलरी वियर करेंगी तो लुक और भी ज्यादा एलीगेंट और खूबसूरत दिखेगा।
Editorial
Updated:- 2024-03-22, 19:40 IST

बदलते फैशन ट्रेंड के हिसाब से हम हमेशा तैयार होना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे हम लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करते हैं। लेकिन आउटफिट में लुक तभी अच्छा लगता है। जब आप इसके साथ ज्वेलरी को वियर करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे एक ग्रेस आता है। ऐसे में अगर आप गोल्डन कलर के आउटफिट को वियर कर रही हैं तो इसके साथ आप अलग-अलग कलर और डिजाइन की ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा और ट्रेंड को फॉलो भी कर पाएंगी। चलिए आपको बताते हैं किस तरह की ज्वेलरी आप कर सकती हैं वियर।

पर्ल स्टोन वर्क ज्वेलरी करें वियर

Pearl stone work jewellery

अगर आप गोल्डन कलर का लहंगा या साड़ी वियर कर रही हैं तो इसके साथ आप पर्ल स्टोन वर्क ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन में आपको चोकर सेट और लॉन्ग नेकलेस दोनों मिल जाएंगे। जिसे वियर करके आप अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। इस तरह के सेट आपको मार्केट में 250 से 500 रुपये में मिल जाएंगे। इसमें कलर आप अपनी ड्रेस के हिसाब से कॉन्ट्रास्ट करके ले सकती हैं।

स्टोन पर्ल डिजाइन झुमका

Jhumka design

अगर आपको झुमका पहनना पसंद है तो इसके लिए आप स्टोन और पर्ल डिजाइन को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको छोटे और बड़े दोनों तरह के झुमके आपको मिल जाएंगे। जिन्हें वियर करके आप लुक को और भी ज्यादा खूबसूरती से क्रिएट कर सकती हैं। मार्केट में आपको इस तरह के झुमके हर एक डिजाइन और कलर में मिल जाएंगे। जिन्हें आप 50 से 100 रुपये में खरीद सकती हैं। (लेटेस्ट डिजाइन ज्वेलरी)

इसे भी पढ़ें: दिखना है खूबसूरत तो व्हाइट कलर की ज्वेलरी के ये डिजाइन करें ट्राई

ग्रीन स्टोन वर्क ज्वेलरी करें वियर

Green stone work jewellery

अगर आपने प्लेन गोल्डन आउटफिट को स्टाइल किया है तो इसके साथ आप ग्रीन स्टोन वर्क ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं। इसमें भी लुक काफी खूबसूरत और स्टाइलिश लगता है। इसमें आपको काफी सारे अलग-अलग ऑप्शन मिल जाते है। जैसे- नेकलेस, इयररिंग्स, ब्रेसलेट और रिंग। इसे पहनकर लुक एकदम रॉयल लगने लगता है। इस तरह की ज्वेलरी आपको 250 से 500 रुपये में खरीद सकती हैं। (पर्ल ज्वेलरी)

इन ज्वेलरी डिजाइन को आप गोल्डन वर्क ड्रेस या आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं। इससे आपका लुक अट्रैक्टिव और सबसे अलग नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें: Jewellery Designs: वेलवेट सूट के साथ स्टाइल करें ये ज्वेलरी डिजाइन, दिखेंगी खूबसूरत

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।