herzindagi
image

जैस्मीन भसीन की तरह आप भी स्टाइल कर सकती हैं ये एथनिक आउटफिट, देखें तस्वीरें

जैस्मिन भसीन हमेशा अपने लुक के लिए जानी जाती हैं। इसी वजह से हर कोई उन्हें फॉलो करना पसंद करता है।
Editorial
Updated:- 2024-10-04, 18:15 IST

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की एक्टिंग हर कोई पसंद करता है। लेकिन इनके लुक्स भी आजकर हर किसी को पसंद आ रहे हैं। आजकल यह सबसे ज्यादा एथनिक आउटफिट में नजर आ रही हैं। ऐसे में हर कोई इनके डिजाइनर आउटफिट को देखकर इसे रीक्रिएट करने के बारे में सोचता है। अगर आप भी इनको इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं, तो इनके लुक्स आपको पसंद जरूर आएंगे। आप इनके आउटफिट्स को किसी भी फेस्टिवल के लिए स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही, इन्हें अपने हिसाब से रीक्रिएट कर सकती हैं। यह दिखने के साथ-साथ पहनने के बाद अच्छे लगेंगे।

जैस्मीन भसीन का अनारकली सूट लुक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jasmine Bhasin (@jasminbhasin2806)

आप अगर दिवाली पर पहनने के लिए सूट को सर्च कर रही हैं तो जैस्मीन भसीन के इस सूट लुक को एक्सपलोर कर सकती हैं। इस तरह के सूट में आपको कई सारे अलग-अलग ऑप्शन मिल जाएंगे। जिसे वियर करके आपका लुक अच्छा लगेगा। इस तरह के सूट में कमल के फूल और हंसों के जोड़े के डिजाइन को क्रिएट किया गया है। साथ में दुपट्टे में भी सेम डिजाइन को क्रिएट किया गया है। इसके साथ हैवी झूमके और हाथों में कंगन को वियर करें। हाई हील्स को पहनें। इससे आपका लुक भी अछअछा लगेगा। साथ ही, आप खूबसूरत दिखाई देंगी। जैस्मीन भसीन के इस सूट को समता गौदानी (Samta Gaudani) ने डिजाइन किया है। आप फैब्रिक लेकर भी इसे अपनी पसंद और सही फिटिंग के हिसाब से तैयार कर सकती हैं।

जैस्मीन भसीन का प्लाजो सूट लुक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jasmine Bhasin (@jasminbhasin2806)

अगर आप फेस्टिवल या साड़ी में पहनने के लिए किसी सूट को स्टाइल करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप जैस्मीन भसीन के इस प्लाजो सूट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के सूट में आपको फ्लेयर्ड वाली कुर्ती और प्लाजो मिलता है। साथ में गोटा पट्टी वर्क वाला दुपट्टा। आप भी अपने लिए इस तरह के सूट को कपड़ा लेकर तैयार कर सकती हैं। इसमें आप सुंदर दिखेंगी। मार्केट में आपको एम्ब्राइडरी वर्क वाले फैब्रिक भी मिल जाएंगे। जिसे आप टेलर को फोटो दिखाकर डिजाइन करा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Dhoti Suit Sets: फिर से ट्रेंड में आया धोती सूट, दुर्गा पूजा में आप भी करें इसे स्टाइल

जैस्मीन भसीन का काफ्तान लुक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jasmine Bhasin (@jasminbhasin2806)

जैस्मीन भसीन की तरह खूबसूरत दिखने के लिए आप भी काफ्तान सूट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह सूट में बॉर्डर वर्क के साथ डिजाइन मिला है। आप चाहें तो गोटा वर्क का डिजाइन ले सकती हैं। साथ ही, इसमें प्लेन पैंट को वियर कर सकती हैं। इस तरह के सूट आपको रेडीमेड डिजाइन में मिल जाएगा। जिसे वियर करके आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ अलग ट्राई करने को मिलेगा। इसमें आप चाहें तो धोती भी वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Suit Necklines: चबी है चेहरा तो सलवार-सूट के साथ इन नेकलाइन को करें ट्राई, आप दिखेंगी खूबसूरत

इस बार कुछ अलग ट्राई करने के लिए जैस्मीन भसीन के आउटफिट को रीक्रिएट कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ अलग ट्राई करने को मिलेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।