herzindagi
Isha ambani bridal lehenga amazing facts and making story

Isha Ambani Bridal Lehenga: ईशा के ब्राइडल लहंगे में छुपा था मां नीता का प्यार, जानिए कैसे

ईशा अंबानी ने अपनी शादी में जो लहंगा पहना है वह दिखने में तो सुंदर है ही साथ ही उसे बनाया भी बेहद खास तरीके से गया है। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-12-18, 15:08 IST

देश के सबसे अमीर आदमी और बिजनेसमैंन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को बिजनेसमैन आनंद पीरामल से मुंबई स्थित उनके घर एंटीलिया में हो गई है। यह शादी कई मायनों में बेहद खास रही। इस शादी के इंतजाम जितने शाही थे उतने ही स्पेशल थे इस शादी में आए गेस्ट। ईशा अंबानी की शादी में सभी कुछ एक बेहद खूबसूरत था और साथ ही ईशा भी ब्राइडल आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। ईशा ने अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था। यह लहंगा दिखने में जितना खूबसूरत था उतनी खूबसूरती से इसे बनाया भी गया था। इस लहंगे की सबसे खास बात थी कि इसमें उनकी मां नीता अंबानी का प्‍यार छुपा हुआ था। आइए जानते हैं ईशा के ब्राइडल लहंगे की क्या खासियत थी। 

Isha ambani bridal lehenga amazing facts and making story

ईशा अंबानी का ब्राइड लहंगा मेकिंग स्टोरी 

ईशा अंबानी की शादी के दो दिन बाद ही उनके ब्राइडल लुक की कई तस्वीरें सामने आ गई हैं। दुल्हन के लिबास में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। ईशा का ब्राइडल लहंगा फेमस फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में अबू जानी संदीप खोसला ने लहंगे की मेकिंग स्टोरी के साथ ईशा अंबानी की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर भी पोस्ट की है। अबू जानी संदीप खोसला के मुताबिक ईशा अंबानी का ब्राइडल लहंगा 16 कलियों से मिलकर तैयार हुआ है। इस लहंगे में ऑफ व्हाइट कलर के दो शेड्स इस्तेमाल किए गए हैं। इन 16 कलियों में हर कली में हैंड एंब्रॉयडरी की गई हैं।

Read More: आलीशान शादी के बाद ईशा अंबानी के वेडिंग रिसेप्‍शन में भी चमके बॉलीवुड सितारे

लहंगे में मुगल जाली और फ्लोरल पैनल बनाए गए हैं और उन पर जारदोजी वर्क किया गया है। जारदोजी के अलावा वसली, मुकैश वर्क, नक्काशी वर्क भी लहंगी की खूबसूरती को बढ़ा रहा है। लहंगे पर बनी हर जाली और फूल को क्रिस्टल और सीक्वेंस से हाइलाइट किया गया है। इसके साथ ही लहंगे पर लाल और वरमिलन कलर का जारदोजी वर्क वाला बॉर्डर है। इससे लहंगा और भी खूबसूरत नजर आ रहा है। ईशा अंबानी का लहंगा जहां फैशन डिजइनर अबु जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया है वहीं उन्हें स्टाइल एमी पटेल और हेयर स्टाइील पॉम्पी हंस ने दिया है। ईशा का मेकअप उनके फेवरेट आर्टिस्ट वरदान नायक ने किया है। वरदान नायक कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का भी मेकअप करते हैं। 

Isha ambani bridal lehenga amazing facts and making story

ईशा के लहंगे में नीता की साड़ी का तुकड़ा 

आजकल लहंगे को पर्सनलाइज्ड करने का ट्रेंड काफी इन है। प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी वेडिंग ड्रेस को पर्सनलाइज्ड करवाया था और अब ईशा अंबानी ने भी अपनी वेडिंग ड्रेस को पर्सनलाइज्ड करवाया है। ईशा के लहंगे में उनकी मां नीता अंबानी की साड़ी का एक पार्ट यूज किया गया है। दरअसल इस पार्ट को दुपट्टे की तरह इस्तेमाल किया गया है। ईशा ने एक लाल रंग का चुनरी प्रिंट वाला दुपट्टा ओढ़ रखा है जो वास्तव में उनकी मां नीता की साड़ी का हिस्सा है। बताया जा रहा है कि जिस साड़ी से यह तुकड़ा लिया गया है वह 35 वर्षों पुरानी साड़ी है और इस साड़ी को नीता ने अपनी शादी में पहना था। 

Read More: ऐश्‍वर्या, अमिताभ, आमिर सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटिज ने ईश अंबानी की शादी में मेहमानों को परोसा खाना, जाने क्‍यों

Isha ambani bridal lehenga amazing facts and making story

नीता अंबानी का लहंगा 

नीता अंबानी ने अपनी बेटी ईश अंबानी की शादी में लाइट बेज कलर का जॉर्जेट फैब्रिक से तैयार लहंगा घागरा पहना था। इस घागरे पर चिकनकारी की गइ्र थी। इसके साथ ही लहंगे पर मुकैश वर्क और मारोदी वर्क किया गया था। इस वर्क हाइलाइट करने के लिए क्रिस्टल्स तांबा वर्क सीक्वेंस का इस्तेमाल किया गया था।

 

लहंगे का बॉर्डर फ्यूशिया कलर का था। वहीं नीता का ब्लाउज भी बेहद खूबसूरत था। नीता ने लहंगे के साथ गोल्डन कलर का ब्लाउज पहना था जिस पर हैंड एम्ब्रॉयडरी, जारदोजी और क्रिस्टल वर्क किया गया था। इसे साथ ही नीता ने पिंक कलर का दुपट्टा ओढ़ रखा था जिस पर सीक्वेंस से जाली वर्क किया गया था।  

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।