अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। वहीं शानदार प्री-वेडिंग के बाद अब शादी की रस्मों में हालही में मामेरू की रस्म हुई है। इस दौरान अंबानी लेडीज एक से बढ़कर बेहतरीन लुक में नजर आईं हैं। ऐसे में ईशा अंबानी का स्टाइलिश मॉडर्न कम ट्रेडिशनल साड़ी लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
Isha Ambani Wearing Bandhani Saree Designed By Arpita Mehta: ईशा अंबानी ने मामेरू रस्म में बांधनी साड़ी को पहना है। तो आइये देखते हैं ईशा अंबानी का मामेरू लुक ओए जानेंगे इस साड़ी लुक की खासियत के बारे में-
ईशा अंबानी का मामेरू लुक
View this post on Instagram
मामेरू सेरेमनी के लिए ईशा ने बेहद खूबसूरत थ्रेड और कट दाना वर्क वाली साड़ी को स्टाइल किया है। एवरग्रीन पसंद की जाने वाली गुजराती स्टाइल बांधनी वर्क साड़ी को रॉयल और मॉडर्न लुक देने के लिए फ्रिल स्टाइल में इसे बनाया गया है। बता दें कि इसी तरह तरह की बांधनी साड़ी को ईशा अंबानी की मां नीता अंबानी ने भी मामेरू सेरेमनी में पहना है।
स्टाइलिंग की बात करें तो ग्रीन कलर की हैवी डिजाइनर ज्वेलरी को स्टाइल किया है। लुक को कम्प्लीट करने के लिए कमर पर कस्टमाइज बेल्ट को स्टाइल किया गया है। देखने में हैवी लुक ईशा की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम कर रहा है।
इसे भी पढ़ें:Radhika Merchant Garba Night Look: गरबा नाइट में पर्पल कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं राधिका मर्चेंट
कैसे करें ईशा अंबानी के लुक को री-क्रिएट
अंबानी फैशन को कॉपी करना और वो भी अपने बजट में, यह थोड़ा मुश्किल टास्क हो सकता है। लेकिन अगर आप मिलता-जुलता लुक तैयार करना चाहती हैं तो फैब्रिक मार्केट से अपनी पसंद का बांधनी प्रिंट कपड़ा खरीदकर साड़ी बनवा सकती हैं। इसमें आपको मार्केट में कई सारे रेडीमेड ऑप्शन भी देखने को मिल जाएंगे। इस तरह के लुक के साथ में आप अनकट डायमंड ज्वेलरी को पहन सकती हैं।
अगर आपको ईशा अंबानी का यह लुक पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों