
लोहड़ी का त्योहार सिख समुदाय का खास पर्व है और इस पर्व को पूरे पंजाब में बेहद ही खास तरह से मनाया जाता है। इसी के साथ देश के अलग-अलग जगहों पर रहने वाले सिख लोग साथ ही अन्य लोग भी इस त्योहार को खास तरह से सेलिब्रेट करते हैं। वहीं इस खास मौके पर कई जगहों पर फंक्शन का आयोजन होता है। इस फंक्शन में महिलाएं पंजाबी लुक में नजर आती हैं। लेकिन, अगर आप कुछ न्यू ट्राई करना चाहती हैं तो आप इस मौके के लिए ये इंडो वेस्टर्न ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं। जो स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

लोहड़ी फंक्शन में स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप इस तरह का प्रिंटेड टॉप, प्लाजो और श्रग सेट का चुनाव कर सकती हैं। इस तरह का आउटफिट न्यू और स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है और इसमें आप आप भीड़ से अलग नजर आएंगी। इस तरह का आउटफिट आपको कई सारे कलर और डिजाइन में मिल जाएंगे जिन्हें आप 1,500 से 3,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।
इस तरह के आउटफिट के साथ आप चोकर वियर कर सकती हैं। वहीं फुटवियर में आप मोजरी स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- ऑफ शोल्डर ड्रेस कैरी करते समय ध्यान रखें ये बातें, पिक्चर परफेक्ट दिखेगा लुक

अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं तो आप इस तरह की ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं जो रॉयल लुक पाने के लिए बेस्ट है। यह आउटफिट ग्रे कलर में है और इस आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत गोटा पट्टी वर्क किया हुआ है। इस तरह की ड्रेस को आप ऑनलाइन ले सकती हैं साथ ही ऑफलाइन भी आपको ये ड्रेस 2,000 रुपये तक की कीमत में मिल सकता है।
इस ड्रेस के साथ आप पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।
-1736592499348.jpg)
इस तरह की एम्ब्रॉयडरी वर्क ड्रेस भी आप इस खास मौके पर वियर कर सकती हैं जो स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट हैं। इस ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई हैं जो ब्यूटीफुल लुक पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
इस ड्रेस के साथ अपना लुक कम्पलीट करने के लिए आप चोकर या मिरर वर्क वाली ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।
-1736592517318.jpg)
इस तरह की ओर्गेंजा इंडो वेस्टर्न ड्रेस भी आप लोहड़ी फंक्शन पर वियर कर सकती हैं। इस तरह की ड्रेस में भी आपका लुक बेहद ही खूबसूरत नजर आएगा।
-1736592539290.jpg)
न्यू लुक के लिए आप इस तरह की ड्रेस का भी चुनाव कर सकती हैं जो न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट है।
इसे भी पढ़ें- दिखना है सबसे अलग, तो स्टाइल करें ये खूबसूरत ड्रेसेस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।