स्टाइलिश दिखने के चक्कर में हम और आप अपने वार्डरॉब में कई तरह के बदलाव करना काफी पसंद करते हैं। वहीं आजकल लूज कपड़े पहनने का चलन काफी देखा जा रहा है और इसे आप और हम कई तरह से स्टाइल करना भी काफी पसंद करते हैं।
लूज कपड़ों के लिए हम खासकर अपने भाई के कपड़ों को पहन लेते हैं, जो ज्यादातर हमारे लिए ओवरसाइज होते हैं। अगर आप भी अपने भाई के लूज कपड़ों को स्टाइल करना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं कि आप कैसे उन ओवरसाइज कपड़ों को कर सकती हैं स्टाइल और दिख सकती हैं फैशन क्वीन।
आजकल बैगी जीन्स काफी चलन में है और इस तरह की जींस के साथ आप नार्मल बॉयज टी-शर्ट को स्टाइल कर सकती हैं। लुक को आकर्षक बनाने के लिए आप स्लिंग बैग को कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा आप स्नीकर शूज को भी स्टाइल कर सकती हैं। (लेटेस्ट वेस्टर्न वियर)
इसे भी पढ़ें : ये वेस्टर्न वियर आपके लुक को बनाएंगे खास
अक्सर भाई के कपड़े हमारे लिए ओवरसाइज होते हैं। बता दें कि इसे आप शॉर्ट्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं और स्पोर्टी लुक पा सकती हैं। टी-शर्ट के लिए आप प्रिंटेड डिजाइन में ग्राफ़िक पैटर्न को चुन सकती हैं। (स्टाइलिश और कम्फ़र्टेबल दिखने की टिप्स)
इसे भी पढ़ें : इन रंगों के कॉम्बिनेशन को पहनने से दिखेंगी पतली और लंबी
शर्ट को आप प्लेन क्रॉप टॉप या प्लेन टी-शर्ट के ऊपर कैरी कर सकती हैं। स्टाइलिश लुक पाने के लिए टॉर्न जींस के साथ स्टाइल कर सकती हैं। ऐसा लुक देखने में काफी कूल नजर आता है। इसके अलावा आप स्लीव्स को फोल्ड भी कर सकती हैं।
इसी के साथ अगर आपको हमारी बताई गई अपने भाई के लूज कपड़ों को स्टाइल करने की टिप्स पसंद आई तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय हम तक जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit : Instagram, myntra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।