पेप्लम कुर्ती को इन अलग-अलग तरीकों से करें स्टाइल , जानें कैसे

क्या आप पेप्लम कुर्ती को केवल एक बार पहनकर अपने वॉर्डरोब में रख चुकी हैं? अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-09-26, 14:24 IST
peplum kurti styling tips

एथनिक में कुर्तियां बेहद पंसद की जाती हैं। इसमें आपको हजारों वैरायटी मिल जाएंगी। पेप्लम कुर्ती देखने में बेहद स्टाइलिश लगती हैं। क्या आपने पेप्लम कुर्ती को एक बार पहनकर किसी कोने में फेंक दिया है? क्या आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं, जो कुर्ती के साथ केवल जींस पहनती हैं? आप भी यही सोचती हैं कि पेप्लम कुर्ती को केवल एक ही तरीके से स्टाइल किया जा सकता है? अगर हां तो इसका मतलब है कि आपको थोड़ा सा अप टू डेट रहने की जरूरत है। पेप्लम कुर्ती ऊपरी भाग से टाइट होती है। इसमें नीचे की तरफ फ्रिल होते हैं। इसलिए आप इसे अलग-अलग तरीकों से पहन सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं आसान स्टाइलिंग टिप्स? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

स्कर्ट के साथ पहनें

ways to wear peplum kurti

ज्यादातर महिलाएं स्कर्ट को केवल टॉप के साथ ही पहनती हैं। इसके कारण वह बार-बार स्कर्ट को रियूज नहीं कर पाती हैं। अगर आप कुछ़डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं तो आपके लिए यह स्टाइलिंग टिप्स बेहद काम आएगी।

पेप्लम कुर्ती के साथ स्कर्ट से बेहतर ऑप्शन कुछ नहीं हो सकता है। बस इसके लिए आपको अपनी स्कर्ट से मैचिंग कुर्ती पहननी होगी। या फिर कलर कॉन्ट्रास्ट ट्राई करें। ट्रेडिशनल लुक के लिए इसके साथ हैवी दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। वहीं मॉर्डन लुक के लिए कुर्ती और स्कर्ट ही काफी है। ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट करें।

जींस से मिलेगा डिफरेंट लुक

how to style peplum kurti with jeans

टॉप हो या कुर्ती ज्यादातर चीजों के साथ जींस बेहद अच्छी लगती है। यही कारण है कि महिलाओं के वॉर्डरोब में बेल बॉटम से लेकर हाई वेस्ट जींस तक आसानी से मिल जाती है।

अगर आप जल्दी में हैं और समझ नहीं आ रहा कि क्या पहनें तो ऐसे में आप जींस के साथ पेप्लम कुर्ती पहन सकती हैं। यह लुक कंफर्टेबल के साथ-साथ बेहद ट्रेंडी है। इससे आपको इंडो-वेस्टर्न लुक मिलेगा। इसके साथ कोल्हापुरी चप्पल का कॉम्बिनेशन एकदम बेस्ट है। सिल्वर इयररिंग्स पहनें। खुले बाल और बिंदी लगाकर अपने खूबसूरती को बढ़ाएं। (चंदेरी दुपट्टा डिजाइन्स)

इसे भी पढ़ें: व्हाइट कुर्ती को इन तरीकों से करें स्टाइल और हर दिन पाएं एक न्यू लुक

शरारा पहनें

how to style peplum kurti with sharara

क्या आप शरारा को केवल लॉन्ग कुर्ती के साथ ही पहनती हैं? आप हमेशा सेट ही खरीदती हैं, जिसके कारण आपके पैसे ज्यादा खर्च हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपकी इस परेशानी का हल लेकर आए हैं। आप एक ही शरारा को कई तरीकों से कैरी कर सकती हैं।

शरारा का फैशन ट्रेंड में चल रहा है। इसलिए ज्यादातर महिलाएं इसे अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बनाना पसंद कर रही हैं। अगर आप पेप्लम कुर्ती के साथ जींस पहनकर बोर हो गई हैं तो इस बार शरारा पहनें। शरारा के साथ पेप्लम कुर्ती में आप बेहद एलिगेंट दिखेंगी।

धोती पैंट से बदलें लुक

how to style peplum kurti with dhoti pant

आपने कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को धोती-पैंट पहनें हुए जरूर देखा होगा? अगर आप भी कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो पेप्लम कुर्ती के साथ धोती पहनें। नहीं नहीं आपको धोती बाधनी नहीं होगी। मार्केट में आपको आसानी से धोती पैंट मिल जाएंगी।

इसे भी पढ़ें:कुर्ती को अलग-अलग तरीकों से स्टाइल करना सीखें

स्टाइलिंग टिप्स

  • पेप्लम कुर्ती में आप अपनी पसंद अनुसार नेकलाइन चुन सकती हैं। इससे भी आपका लुक अलग दिखेगा।
  • ज्लेवरी पहनना न भूलें। इससे आपका लुक कंप्लीट लगेगा।
  • हेयर स्टाइल पर भी ध्यान दें। अपने लुक के हिसाब से हेयर स्टाइल चुनना बेहद जरूरी है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP