herzindagi
image

कुर्ती ही नहीं टॉप, ब्लाउज किसी भी चीज के साथ पहन सकती हैं इस तरह के प्लाजो

आजकल अधिकतर महिलाएं डिफरेंट और यूनिक आउटफिट पहनना पसंद कर रही है, ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे प्लाजो डिजाइन बताएंगे, जिन्हें आप टॉप, ब्लाउज या कुर्ती के साथ शामिल कर पहन सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2025-08-27, 02:39 IST

फैशन की दुनिया में आजकल अधिकतर महिलाएं डिफरेंट और यूनिक आउटफिट पहनना पसंद कर रही है। ऐसे में अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और कुछ यूनिट ट्राई करने का सोच रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे प्लाजो डिजाइन बताएंगे, जिन्हें आप टॉप, ब्लाउज या कुर्ती के साथ शामिल कर पहन सकती हैं।  

टील मैरून लीफ प्रिंट फॉयल पलाज़ो

अगर आप किसी खास फंक्शन में जा रही हैं और इस फंक्शन में आप भीड़ से हटके दिखना चाहती हैं या अपने लुक को यूनिक और डिफरेंट बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए यह खूबसूरत प्लाजो एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, इसे आप ब्लाउज या टॉप के साथ शामिल कर सकैती हैं।  यह आपके लुक को खास और अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगा। 

4 - 2025-08-26T162951.353

मौवे हैंडलूम पलाज़ो

अगर आपके कॉलेज में कोई खास इवेंट या फंक्शन है और आप इस दौरान सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो आप इस खूबसूरत प्लाजो को ट्राई कर सकती है। इस प्लाजो के साथ आप क्रॉप टॉप इनर शर्ट या फिर ब्लाउज शामिल कर अपने लुक को गॉर्जियस और एलिगेंट टच दे सकती है। इस तरह की प्लाजो ड्रेस इन दिनों काफी चर्चा में हैं।  

3 - 2025-08-26T162954.464

यह भी पढ़ें:  सालों पुरानी साड़ी या ब्लाउज पहनने का नहीं करता मन? तो ऐसे दें इन्हें नया लुक

मस्टर्ड रोज़ प्रिंटेड ऑर्गेंजा पलाज़ो

अगर आप एक जैसे कपड़े पहनकर बोर होने लगी है और किसी भी फंक्शन में कुर्ता सेट, शरारा- गरारा पहनने के बजाय कुछ और ट्राई करने का सोच रही है, तो अब आप इस खूबसूरत प्लाजो के साथ शॉर्ट या लॉन्ग कुर्ती शामिल कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। आप चाहे तो इसके साथ डिजाइनर ब्लाउज भी पेयर कर पहन सकती है।  यह आपके लुक को खूबसूरत बनाने में मदद करेंगे। 

2 - 2025-08-26T162953.367

मैरून कलमकारी प्रिंट पलाज़ो

अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए और अपने लुक को भीड़ से हटकर दिखाने के लिए अगर आप भी यूनिक और डिफरेंट आउटफिट की तलाश कर रही है, तो आपके लिए यह प्लाजो ड्रेस एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।  इस प्लाजो के साथ आप क्रॉप टॉप, फुल स्लीव्स टॉप, शर्ट या किसी भी कुर्ती को ट्राई कर सकती हैं। ऐसी ड्रेस आपको यूनिक और गॉर्जियस लुक देने में मदद करेगी।  

1 - 2025-08-26T162955.950

यह भी पढ़ें:  ये 4 ब्लाउज स्लीव्स डिजाइन आपके साड़ी लुक को बना देंगे खास

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

image credit :  inweaveindia 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।