लुक को यूनिक बनाने के लिए धोती जंपसूट को करें स्टाइल

अगर आप कुछ नया और ट्रेंडी आउटफिट्स स्टाइल करना चाहती हैं तो इसके लिए आप इस नए डिजाइन वाले जंपसूट को ट्राई कर सकती हैं।

Jumpsuit style

लड़कियों को स्टाइलिश कपड़े खरीदने के लिए किसी ओकेजन की जरूरत नहीं होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने पसंद होता है कि वो अपने वॉर्डरोब को अपडेट रखें ताकि वो किसी भी पार्टी या इवेंट में जाए तो उनके पास कपड़ों की अच्छी कलेक्शन हो। जंपसूट में भी आपको अलग-अलग तरीके के स्टाइल करती हैं। इस बार इसमें अपडेट करके धोती जंपसूट को वियर करें। ये दिखने में काफी स्टाइलिश लगते हैं। इसका यूनिक लुक आपके फैशन स्टाइल को और सुंदर बनाएगा।

फ्लोरल प्रिंट धोती जंपसूट

Floral print jumpsuit

आजकल फ्लोरल प्रिंट ड्रेस का ट्रेंड काफी चल रहा है। अगर आपको भी ये प्रिंट पसंद है तो ऐसे में आप भी फ्लोरल प्रिंट धोती जंपसूट को स्टाइल कर सकती हैं। धोती जंपसूट में इस तरीके का स्टाइल काफी अच्छा लगता है। इसमें आप कट स्लीव्स धोती जंपसूट खरीद सकती हैं। इसका खास बात ये होती है कि ये यूनिक के साथ-साथ काफी स्टाइलिश भी लगता है। आप इसे कॉलेज, पार्टी या फिर डेली वियर में भी स्टाइल कर सकती हैं। इस लुक को और खूबसूरत दिखाने के लिए इसके साथ आप हाई हील्स और न्यूड मेकअप कर सकती हैं। इसके अलावा आप अपनी पसंद का कलर भी इस ड्रेस में खरीद सकती हैं।

धोती जंपसूट विद दुपट्टा

Dhoti with jumpsuit

जैसे आजकल साड़ी को स्टाइल करने का तरीका बदल गया है वैसे ही जंपसूट (जंपसूट स्टाइलिंग टिप्स) को पहनने का तरीका भी पूरी तरीके से बदल गया है। ऐसे में अगर आप चाहे तो साड़ी की जगह जंपसूट को स्टाइल कर सकती हैं। ये लुक दिखने में काफी खूबसूरत लगता है। इसमें आप चाहे तो रफल दुपट्टे वाले जंपसूट को खरीद सकती हैं। इस तरीके के जंपसूट को आप पार्टी में स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट में ये आपको 250 से 500 की रेंज में अलग-अलग डिजाइन और पैटर्न में मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: लेटेस्ट ट्रेंड फॉलो करना पसंद करती हैं तो ग्राफिक प्रिंट को ट्राई जरूर करें

टिप्स: आप चाहे तो इसके साथ नेकलेस के अलग-अलग डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।

ऑफ शोल्डर धोती जंपसूट

Off shoulder jumpsuit

अगर आपको ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनना पसंद है तो ऐसे में आप ऑफ शोल्डर धोती जंपसूट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके के जंपसूट नाइट पार्टी या फिर डेट के लिए परफेक्ट होते हैं। आप भी अपने लुक को चेंज करके इसे स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको कई सारे ऐसे ऑप्शन मिलेंगे। जिन्हें ओकेजन के हिसाब से अपडेट कर सकती हैं। इसमें आपको अलग-अलग प्रिंट, डिजाइन और कलर मिल जाएंगे। इस तरह के जंपसूट के साथ आप गले में चेन नेकलेस, इयररिंग्स ट्रेंडी हेयर स्टाइल और फ्लैट फुटवियर पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: रेड कलर के लहंगों के अलावा ब्राइड्स के लिए ये कलर ऑप्शन हो सकते हैं बेस्ट

अपने जंपसूट डिजाइन को अपडेट करें और लुक में कुछ नया एड करें। इससे आप खूबसूरत भी नजर आएगी। साथ ही कुछ नया स्टाइल कर पाएंगी। अगर आपको डिजाइन अच्छे लगे हो तो आप हमें कमेंट करके भी जानकारी शेयर कर सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP