herzindagi
chikankari saree celebrity

चिकनकारी साड़ी को डिफरेंट स्टाइल से करना चाहती हैं कैरी, आजमाएं ये तरीके

अगर आप चिकनकारी साड़ी को डिफरेंट तरीके से कैरी करना चाहती हैं तो इस आर्टिकल में बताए गए टिप्स फॉलो करें।
Editorial
Updated:- 2021-12-27, 10:00 IST

साड़ी एक ऐसा परिधान है जिसके बिना भारतीय महिलाओं की जिंदगी अधूरी सी लगती है। ये एक ऐसा ऑउटफिट है, जो किसी भी मौके के लिए एकदम परफेक्ट रहता है। चाहे ऑफिस जाना हो या कोई पार्टी अटेंड करनी हो महिलाओं की सबसे पहली पसंद साड़ी ही होती है। यही कारण है कि आजकल महिलाएं साड़ियों को भी डिफरेंट स्टाइल में पहनती हैं। वैसे जब बात चिकनकारी साड़ी की आती है तो महिलाओं को कई बार समझ नहीं आता कि वो इसे अलग तरीके से कैसे पहने। अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं तो इस आर्टिकल के जरिए आप जान सकती हैं कि आपको अपनी चिकनकारी साड़ी को डिफरेंट तरीके से कैसे कैरी करना है।

ब्लाउज संग करें इनोवेशन

chikankari saree collection

किसी भी साड़ी की जान उसका ब्लाउज होता है। यही बात चिकनकारी साड़ी पर भी लागू होती है। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आप और महिलाओं से डिफरेंट लगें तो अपने ब्लाउज ध्यान जरूर दीजिए। आप अपने ब्लाउज के साथ इनोवेशन कर सकती हैं। अगर आप इस दुविधा में हैं कि ब्लाउज की डिज़ाइन क्या और कैसी रखनी हैं तो एक बार ब्लाउज के लिए मौजूदा ट्रेंड्स को जरूर चेक करिए। इसके अलावा आप अपना ब्लाउज कुछ इस तरह डिज़ाइन करवा सकती हैं कि आप उसे कभी भी किसी फंक्शन के लिए पहन सकें। कहने का मतलब बिल्कुल सिंपल है आपको अपना ब्लाउज मल्टी-पर्पस रखना है। ऐसे में ब्लाउज ना ही ज्यादा भड़कील हो और ना ही बहुत ज्यादा सिंपल लगे।

साथ ही, अपने टेलर से ब्लाउज डिज़ाइन के लिए बात करें। दरअसल, टेलर फैशन ट्रेंड्स के बारे में ज्यादा जानते हैं, जिसके चलते कई बार उनके पास नए डिज़ाइन या आईडिया मिल जाते हैं। इनके इस्तेमाल से भी आप अपने लिए फैशनेबल ब्लाउज डिज़ाइन करवा सकती हैं। यही नहीं, आप सोशल मीडिया पर भी चेक रखिए। सेलेब्स की तस्वीरें देखिए। कई बार सोशल मीडिया पर भी बेहतरीन आईडिया मिल जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:जानिए चिकनकारी कुर्ते को स्टाइल करने के कुछ बेहतरीन आईडियाज

डिफरेंट ड्रेपिंग स्टाइल आजमाएं

chikankari sarees by celebrities

एक समय था जब महिलाएं गिनी-चुनी तरह से अपनी साड़ी ड्रेप करती थीं। आज भी वो स्टाइल्स चलन में हैं, लेकिन आप चाहें तो डिफरेंट लुक पाने के लिए अलग-अलग ड्रेपिंग स्टाइल अजमा सकती हैं। इससे आप अपनी चिकनकारी साड़ी के साथ कुछ मॉडर्न लुक पा सकेंगी। आप अपनी साड़ी को धोती स्टाइल, रेट्रो स्टाइल, पैंट स्टाइल साड़ी ड्रेप, स्काॅर्फ स्टाइल और गाउन स्टाइल से पहन सकती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्रियों को अक्सर अलग अंदाज में अपनी साड़ी कैरी करते हुए स्पॉट किया जाता है। आप भी इन स्टाइल्स को आसानी से कैरी कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:सर्दियों में इन 5 तरीकों से कैरी करें चिकनकारी कुर्ती, नहीं लगेगी ठंड

ट्रेंड सेटर हैं बेल्ट्स

chikankari saree blouse

आजकल बेल्ट्स ट्रेंड सेटर हैं। इन्हें आप आराम से साड़ियों के साथ भी कैरी कर सकती हैं क्योंकि बेल्ट्स के साथ आप इंडियन लुक में भी मॉडर्न दिखेंगी। सिर्फ एक बेल्ट आपके पूरे लुक को चार चांद लगा सकती है। बस आपको अपने लिए सही बेल्ट का चुनाव करना है और फिर देखिए कि कैसे आप अपनी चिकनकारी साड़ी के साथ दूसरों से डिफरेंट लगती हैं। यही नहीं, आप चाहें तो अपनी साड़ी के कंट्रास्ट का कोट भी ले सकती हैं। साड़ी के साथ कोट और बेल्ट कैरी करना भी आजकल फैशन में है।

अगर आप भी अपनी चिकनकारी साड़ी को डिफरेंट तरीके से स्टाइल करना चाहती हैं तो इन टिप्स को फॉलो करें। आपको हमारा उए आर्टिकल कैसा लगा इस बारे में बताना ना भूलें।

Image Credit: Google

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।