herzindagi
Tips to make original flower earrings at home

Original Flower Earrings Designs: घर पर बनाएं ओरिजिनल फूल से इयररिंग्स, जानें तरीका

अगर आप फ्लावर इयररिंग्स पहनना पसंद है, तो इसे आप घर पर लगे ओरिजिनल फूलों से तैयार कर सकती हैं। इससे यह बिल्कुल बाहर मिलने वाले इयररिंग्स जैसे लगेंगे।
Editorial
Updated:- 2024-07-20, 13:42 IST

ज्वेलरी पहनना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर इसके लिए अलग-अलग डिजाइन की ज्वेलरी को सर्च करते हैं, ताकि उन्हें अपनी कलेक्शन में शामिल कर सके। साथ ही, जब भी कहीं जानें के लिए तैयार हो तो उस ज्वेलरी को वियर कर सके। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जो ज्वेलरी हमें चाहिए होती है वो बहुत कम मिलती है। इसके लिए आप घर में लगने वाले फूलों का इस्तेमाल करके भी अपने लिए लेटेस्ट डिजाइन वाले इयररिंग्स को तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आप फ्लावर बुके में लगे फूलों का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इस आइडिया को टीवी एक्ट्रेस श्वेता महादिक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने बताया कि कैसे आप इसे घर पर तैयार कर सकती हैं। 

इयररिंग्स बनाने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल 

Original flower earrings

  • फ्लावर 
  • पर्ल- लटकन
  • इयररिंग्स हुक
  • यूवी रेजिन
  • यूवी लाइट 

इयररिंग्स बनाने का तरीका 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Mahadik (@shwetmahadik)

  • इसे बनाने के लिए आपको पहले फूलों को प्रिजर्व करके रखना होगा। 
  • इसके बाद आपको इसे यूवी रेजिन के लिक्विड में डालना है। 
  • इसके बाद यूवी लाइट से अच्छे से सूखने देना है। 
  • इससे यह बिल्कुल ठोस हो जाएगा। 
  • अब आपको इसमें एक ड्रिल करना है।
  • फिर इसमें नीचे की तरफ एक मोती एड करना है।
  • इसमें ऊपर की तरफ इयररिंग्स हुक लगाना है। 
  • इस तरीके से आपके इयररिंग्स बनकर तैयार हो जाएगे।

इसे भी पढ़ें: Earring Designs: क्लासी लुक के लिए ऑफिस में पहनें ये इयररिंग्स

इन फूलों से बना सकती हैं इयररिंग्स 

Real flower earrings

आप घर पर गुलाब के फूल से इयररिंग्स बना सकती हैं। गेंदे और ऑर्केट फ्लावर का इस्तेमाल करके भी इयररिंग्स को तैयार कर सकती हैं। इससे आपको बाजार से जाकर फूल वाले इयररिंग्स को लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसकी जगह पर आप इसमें लगने वाली और एक्सेसरीज को लाकर इसे सुंदर बना सकती हैं। आप चाहें तो उसने ड्रॉप इयररिंग्स और हूप्स दोनों तरह के इयररिंग्स बना सकती हैं। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही आपको नए डिजाइन के इयररिंग्स पहनने को मिलेंगे।

टीवी एक्ट्रेस श्वेता महादिक ऐसे कई सारे आइडिया शेयर करती हैं। जिन्हें ट्राई करके आप सेलिब्रिटिज से लेकर ट्रेंडी लुक्स और एक्सेसरीज को रीक्रिएट कर सकती हैं। इससे आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती है। साथ ही, आपको क्रिएटिविटी के नए आइडिया मिल जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Earring Designs: हर लुक में चार चांद लगाएंगे ये इयररिंग्स, देखें डिजाइंस

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Amazon

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।