herzindagi
tips to identify real or fake handloom saree designs

एक्सपर्ट से जानें कैसे करें असली-नकली हैंडलूम साड़ी की पहचान

साड़ी खरीदते समय हमें सिर्फ फैब्रिक का ही ध्यान नहीं रखना पड़ता। बल्कि यह भी सही से देखना चाहिए कि उसका प्रिंट और कलर सही है या नहीं, ताकि आप सही हैंडलूम साड़ी की पहचान कर पाएं।
Editorial
Updated:- 2024-09-10, 16:30 IST

साड़ी को स्टाइल करना आजकल हर किसी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर अलग-अलग डिजाइन और फैब्रिक की साड़ी खरीदते हैं। उसे स्टाइल करते हैं। कई साड़ी हम कम पैसों में खरीदते हैं, तो कुछ साड़ी बहुत ज्यादा महंगी मिलती हैं, जिसे कई बार हम नहीं खरीदते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सही हैंडलूम साड़ी कैसी होती है और इसे किन चीजों को ध्यान में रखते हुए बनाया जाता है। इसकी जानकारी हम आपको आर्टिकल में बताएंगे। इसके कुछ टिप्स हमारे साथ आयूषी वर्मा जो कि एक फैशन डिजाइनर हैं, उन्होंने शेयर किया है। चलिए इसके बारे में आपको भी बताते हैं कि कैसे आप असली-नकली हैंडलूम साड़ी की पहचान कर सकती हैं। 

हैंडलूम साड़ी कैसे खरीदें

Handloom saree designs ideas

अगर आपको हैंडलूम साड़ी खरीदना पसंद है, तो इसके लिए जरूरी है कि आप सही चीजों का ध्यान रखें। इन चीजों को फैशन एक्सपर्ट से ज्यादा कोई नहीं बता सकता। क्योंकि वो जो भी कपड़ों को डिजाइन करते हैं, उसके लिए फैब्रिक जांचते हैं। इसलिए उन्हें हर बारीकी की जानकारी रहती है। हैंडलूम साड़ी खरीदने से पहले आपको उसके फैब्रिक की सही पहचान होनी चाहिए। हैंडलूम साड़ी का फैब्रिक हमेशा सॉफ्ट होता है। 

हैंडलूम साड़ी की ऐसे करें पहचान

Handloom saree ideaa look

  • हैंडलूम साड़ी में आपको कोई भी डिजाइन बिल्कुल परफेक्ट नहीं मिलेगा। इसमें जो काम किया जाता है। इसे हाथों से किया जाता है। इसलिए यह उभरा हुआ दिखता है।
  • हैंडलूम साड़ियां थोड़ी महंगी होती हैं। इसलिए यह मार्केट में बहुत कम मिलती है। यह सिर्फ शोरुम पर दिखाई देती हैं। 
  • इस साड़ी को बनाने के लिए नेचुरल डाई का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि साड़ी में प्रिंट बनने के बाद अच्छा लगे।
  • यह कलर एक धुलाई के बाद फीके नहीं पड़ते हैं। साथ ही, यह साड़ी गीले होने के बाद साड़ी में भी नहीं फैलते हैं। 
  • हैंडलूम साड़ियां आपको हमेशा ट्रेडिशनल पैटर्न में ही मिलेगी। 
  • हैंडलूम साड़ियों का फैब्रिक सॉफ्ट होता है, जो टच करने पर अच्छा लगता है। 
  • अगर आप असली हैंडलूम साड़ी खरीदेंगी तो यह आपको शोरूम में 10,000 से 20,000 रुपये में मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: DIY Skirt Design: साड़ी के इन फैब्रिक से बनाएं स्कर्ट, जानें तरीका

नकली हैंडलूम साड़ी कैसी होती है

Handloom saree designs for women

कई बार हम बाजार से हैंडलूम साड़ी तो खरीद लेते हैं। लेकिन यह एक बार पहनने के बाद बेकार हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह असली हैंडलूम साड़ी नहीं होती है। अगर इसमें कलर या प्रिंट किए जाते हैं, तो कुछ समय के बाद यह भी खराब हो जाते हैं। साड़ी के फैब्रिक का भी खास ध्यान रखा जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Saree Fashion: सीधे पल्ले की साड़ी पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान, तभी आप लगेंगी परफेक्ट

अगर आप अगली बार हैंडलूम साड़ी को खरीदें तो एक्सपर्ट के बताई गई बातों का ध्यान रखें। इससे आप सही साड़ी को खरीद पाएंगी। साथ ही, यह लंबे समय तक चलेगी।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।